Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में मौसम बदला, बूंदाबांदी से ठंडक बढ़ी:गेहूं-सरसों की तैयार फसल पर संकट, लोगों को गर्मी से राहत

    3 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकर नगर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और करीब 9 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। हवा के साथ हुई इस बूंदाबांदी से वातावरण में ठंडक बढ़ गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, इस बदलाव से किसानों की गेहूं और सरसों की तैयार फसलों पर खतरा मंडराने लगा है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। धूप की बजाय काले बादलों के साथ सुबह 9 बजे गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान बिजली भी चमकने लगी। हवा के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को हैरान कर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली और ठंड का अहसास होने लगा। सड़कों पर कुछ लोग गर्म कपड़े और जैकेट पहने हुए भी दिखाई दिए। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने पड़े। बूंदाबांदी से बचने के लिए लोगों को बाजारों और सड़कों पर जगह-जगह रुकना पड़ा। मौसम के इस अचानक बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यदि बारिश तेज होती है, तो गेहूं और सरसों की तैयार फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में तेज बारिश, आंधी का अलर्ट जारी:5°C तक गिरा तापमान; किसानों की फसलों को नुकसान
    Next Article
    चित्रकूट में मौसम ने ली करवट, बारिश से किसान चिंतित:गेहूं, अरहर और चना की पकी फसल को नुकसान का डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment