Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में पुतला दहन को लेकर बवाल:कांग्रेस कार्यकर्ता रोके गए, कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की

    1 hour ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पटेल नगर तिराहे के पास रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सरमा पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मुख्यमंत्री सरमा ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के प्रति अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य सरमा के बयान की निंदा करना था। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने मुख्यमंत्री सरमा के बयान को 'अत्यंत शर्मनाक एवं खेदजनक' बताया। उन्होंने कहा कि यह कृत्य न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है, बल्कि देश की राजनीतिक मर्यादाओं को भी तार-तार करने वाला है। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अनुचित तरीके से रोका। जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे पर झुकने वाले नहीं हैं और वे लगातार मुख्यमंत्री सरमा के बयान का विरोध करते रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे बयानों पर रोक नहीं लगी तो कांग्रेस का आंदोलन और तेज होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में अवैध वसूली पर पुलिस का एक्शन:शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, एसीपी बोले- अभियान जारी रहेगा
    Next Article
    असम CM के बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन:गाजीपुर में पुतला दहन, पुलिस से हुई झड़प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment