Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Extraction 3 के साथ लौट रहे हैं Chris Hemsworth, नेटफ्लिक्स के साथ डील हुई पक्की

    3 hours from now

    1

    0

    हॉलीवुड सुपरस्टार क्रिस हेम्सवर्थ एक बार फिर अपने धाकड़ अंदाज में लौटने के लिए तैयार हैं। नेटफ्लिक्स की सुपरहिट एक्शन फिल्म 'एक्स्ट्रैक्शन' के तीसरे पार्ट पर मुहर लग गई है। इसका मतलब है कि हमारे चहेते भाड़े के सैनिक टाइलर रेक फिर से किसी खतरनाक मिशन पर नजर आएंगे।पुरानी टीम फिर दिखेगी साथखबरों की मानें तो क्रिस हेम्सवर्थ ने इस फिल्म के लिए डील साइन कर ली है। अच्छी बात यह है कि फिल्म को वही पुराने डायरेक्टर सैम हरग्रेव डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने पिछले दो पार्ट्स में कमाल का एक्शन दिखाया था। साथ ही, इदरीस एल्बा और गोल्शिफ़्तेह फ़राहानी जैसे सितारे भी इस बार टाइलर रेक का साथ देते दिखेंगे। इसे भी पढ़ें: Chris Pratt पर प्यार लुटाना Katherine को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर बुरी तरह Troll हुईंइंस्टाग्राम पर दी खुशखबरीक्रिस हेम्सवर्थ ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वो अगले मिशन के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। हालांकि फिल्म की कहानी को अभी सीक्रेट रखा गया है, लेकिन इतना तो तय है कि इस बार एक्शन और बचाव का मिशन पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक होने वाला है। इसे भी पढ़ें: Matthew Perry को ड्रग्स के जाल में फंसाया गया था, जज ने Ketamine Queen को सुनाई अब तक की सबसे लंबी सजाएक हिट फ्रेंचाइजी का सफरआपको बता दें कि यह सीरीज 2020 में शुरू हुई थी। पहली फिल्म में टाइलर रेक को एक भारतीय गैंगस्टर के बेटे को बचाते हुए दिखाया गया था। फिल्म के लंबे एक्शन सीन्स लोगों को इतने पसंद आए कि यह नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई। दूसरी फिल्म 2023 में आई और अब तीसरे पार्ट की शूटिंग इसी गर्मी में शुरू होने वाली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shimla Weather: 46 साल का रिकॉर्ड टूटा, April की रात बनी पांच दशकों में सबसे सर्द
    Next Article
    समोसे का 500 साल पुराना 'शाही' रहस्य! ब्रिटिश म्यूजियम की एक दुर्लभ पांडुलिपि में छिपा है असली नुस्खा | Ancient Samosa Recipe

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment