Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में स्मार्ट मीटर शिकायतों के लिए 11 हेल्पलाइन:उपभोक्ता अब घर बैठे समस्याओं का समाधान करा सकेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में स्मार्ट और प्रीपेड मीटर से जुड़ी शिकायतों के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने 11 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों के माध्यम से उपभोक्ता अब अपनी समस्याओं का समाधान घर बैठे ही करा सकेंगे। इससे उन्हें मीटर विभाग या अधिशासी/अधीक्षण अभियंता कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। यह कदम विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिनकी बिजली रिचार्ज करने के बावजूद बहाल नहीं हो पा रही है। अक्सर तकनीकी कारणों या सर्वर पर दबाव के चलते रिचार्ज के तुरंत बाद बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाती है। ऐसे मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए अब उपभोक्ता सीधे इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। जिले के अकबरपुर, टांडा, जलालपुर और आलापुर के चार डिवीजनों में कुल 60,200 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 48,000 मीटर को प्रीपेड में बदला गया है। विभाग द्वारा बाइपास बिजली आपूर्ति करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में तीन उपभोक्ताओं पर केस भी दर्ज कराया गया है। पिछले एक महीने में पावर कॉर्पोरेशन के 1912 हेल्पलाइन पर 700 और कार्यालय में भी स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतें दर्ज हुई थीं। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित टीम को तुरंत सूचित किया जाएगा और समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर अपना बैलेंस जांचते रहने और समस्या होने पर हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की है, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक:संगठन विस्तार पर चर्चा, 260 पूर्व सैनिक और वीर नारियां शामिल
    Next Article
    आगरा में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं:अफवाहों पर न करें ध्यान, घरेलू सिलेंडर के लिए अभी भी मारामारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment