Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमीन ने किसान के 2.65 लाख नहीं जमा किए:हाथरस में जिलाधिकारी ने खुद किया रिकॉर्ड चेक, कार्रवाई के दिए आदेश

    2 hours ago

    2

    0

    हाथरस में एक किसान की शिकायत पर आज जिलाधिकारी अतुल वत्स तहसील सदर पहुंच गए और वहां संग्रह कक्षा का रिकॉर्ड चेक किया। जांच में सामने आया कि एक अमीन ने किसान से प्राप्त 2.65 लाख रुपये सरकारी खाते में जमा नहीं कराए थे और इस राशि को छिपाया था। जिलाधिकारी ने अमीन के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। रिकॉर्ड की गहन जांच-पड़ताल की किसान रामखिलाड़ी ने आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बकाया धनराशि पूरी तरह जमा कर दी थी, लेकिन तहसील सदर के संबंधित अमीन ने उन्हें 2.65 लाख रुपये जमा करने के बाद भी रसीद नहीं दी। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी तत्काल तहसील सदर के संग्रह कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां के रिकॉर्ड की गहन जांच-पड़ताल की। इससे वहां खलबली मच गई। जांच में किसान द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए। अमीन ने किसान से प्राप्त राशि को संग्रह कार्यालय में जमा नहीं कराया था। जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि अमीन पर गबन के आरोप सही पाए जाते हैं, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में बाढ़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट:डीएम ने शेल्टर होम, नाव, खाद्यान्न, दवा व स्वास्थ्य सेवाओं पर दिए निर्देश
    Next Article
    नोएडा के गांवों में अब नक्शा पास करना होगा:भवन नियमावली 2016 में बदलाव संभव, तीनों प्राधिकरण अधिकारियों की बनेगी समिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment