Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क दुर्घटनाएं रोकने को डीएम के सख्त निर्देश:जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की, सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने की। इसका संचालन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (तृतीय) के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार यादव और एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने संयुक्त रूप से किया। जिलाधिकारी ने जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं का विस्तृत विश्लेषण किया और नए ब्लैक स्पॉट तथा संभावित खतरनाक स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हेलमेट, सीटबेल्ट और ओवरस्पीडिंग पर कड़ी निगरानी रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालान करने के स्पष्ट निर्देश दिए। स्कूली वाहनों के संबंध में जिलाधिकारी ने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल मानक के अनुरूप फिटनेस वाले वाहन ही संचालित होने चाहिए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, घुमावदार और ब्लाइंड स्पॉट वाले स्थानों से 100 मीटर पहले चेतावनी संकेतक (साइनेज) लगाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में सड़कों की मरम्मत, गड्ढामुक्ति, पुल-पुलिया एवं रपटों की स्थिति, तटबंध सड़कों की सुरक्षा, शहरी क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने, चौराहों के सुधार और चीनी मिलों पर वाहन प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों और 'राहवीर योजना' के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। इस बैठक में एएसपी पवन गौतम, सभी एसडीएम, एआरटीओ शांति भूषण पांडे, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, एआरएम रोडवेज, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए और शुगर मिल प्रतिनिधियों सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीली बत्ती में घूमने वाली बरेली की 3 बहनें अरेस्ट:एक शिकार ढूंढती थी, दूसरी माहौल बनाती, तीसरी फर्जी IAS बनकर लूटती थी
    Next Article
    डीएलएसए सचिव ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया:बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता देने के निर्देश, व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment