Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा के गजरौला में निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा:ब्राह्मण सभा ने निकाली यात्रा, भाजपा जिला महामंत्री ने किया शुभारंभ

    4 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के गजरौला शहर में शनिवार शाम को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी झांकियां प्रस्तुत की गईं। नगर में कई स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यह शोभायात्रा गजरौला शहर के माँ ललिता देवी मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों के साथ इसका शुभारंभ किया। यात्रा में भगवान परशुराम के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाती कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। साथ चल रहे बैंड-बाजे पर भगवान परशुराम के जीवन की महत्ता बताने वाले भजन गूंजते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस भी मुस्तैद रही। मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा पुराना डाकखाना, अवन्तिकानगर, इंदिरा चौक, डिग्री कॉलेज मार्ग और खादगूजर तिराहे से होते हुए शिव इंटर कॉलेज में समाप्त हुई। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ. रविभूषण शर्मा, पूर्व चेयरमैन रोहताश शर्मा, डॉ. प्रदीप शर्मा, महामंत्री रोहित शर्मा, डॉ. राजीव शुक्ल, डॉ. रविंद्र शुक्ल, विपिन कौशिक, शुभम उपाध्याय, अश्वनी शर्मा, विपिन सागर, देवराज शर्मा, समीर प्रभाकर, प्रमोद उपाध्याय, खेमराज शर्मा, योगेश प्रभाकर, विपिन शर्मा, देवेश शर्मा, लोकेश शर्मा, उत्तम शर्मा, संतोष शर्मा, दीपक शर्मा, वीके शर्मा, प्रमोद तिवारी, सार्थक शर्मा, मुकेश शर्मा और निगम वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में बेटी के अपहरण का आरोप:समधी समेत 8 लोगों पर केस दर्ज, मारपीट का भी आरोप
    Next Article
    शाहजहांपुर में निर्माणाधीन मैरिज हॉल का लिंटर गिरा:हादसे में 3 मजदूर घायल, प्राइवेट अस्पताल में कराया गया इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment