Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा की लकड़ी मंडी में लगी आग:सात दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान, 4 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

    6 hours ago

    1

    0

    अमरोहा शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजनौर रोड स्थित मोहल्ला लकड़ा की लकड़ी मंडी में बीती रात भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में सात दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी लकड़ी मंडी धुएं के गुबार से भर गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की चपेट में कुल सात दुकानें आईं, जो पूरी तरह जल गईं। इनमें आसिफ की तीन दुकानें, इरफान, शाहनवाज, नफीस और शाहिद की दुकानें शामिल हैं। सभी दुकानदार मोहल्ला लकड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। दमकल की चार गाड़ियों ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तामेश्वरनाथ धाम में शिवरात्रि पर रिकॉर्ड भीड़:संतकबीरनगर में 5 साल में सर्वाधिक भीड़, 2 किमी दूर तक लगी लाइन
    Next Article
    65 साल बाद महिला को पहुंची अपने मायके:डकैतों ने 15 साल की उम्र में किया था अगवा, 80 साल की वृद्धा मिली परिवार से

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment