Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में स्मार्ट टॉडलर प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव:सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में स्मार्ट टॉडलर प्ले स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से भरा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य, गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की आत्मविश्वास भरी प्रस्तुतियों पर अभिभावकों ने खूब तालियां बजाईं। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल डॉ. दिनेश कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय की सेंटर हेड अपर्णा शुक्ला ने स्वागत भाषण किया। डॉ. दिनेश कुमार ने बचपन की यादें साझा करते हुए इन पलों को जीवन के अनमोल क्षण बताया। उन्होंने बच्चों की प्रगति में माता-पिता की भूमिका पर जोर दिया और अभिभावकों से बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन शिशिर दत्त ने किया। इस अवसर पर स्मार्ट किडीज प्ले स्कूल की सेंटर हेड चंद्रलेखा शुक्ला, प्रधानाचार्य संगीता शुक्ला और स्मार्ट टॉडलर के संरक्षक वेद प्रकाश तिवारी भी उपस्थित रहे। यह वार्षिकोत्सव बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों के लिए खुशी का माहौल लेकर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अजय कुमार सिंह 'राज' विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने लखनऊ में दी जिम्मेदारी
    Next Article
    आगरा एयरफोर्स स्टेशन परिसर में पाकिस्तान लिखा गुब्बारा विमान मिला:उड़ता हुआ बैलून तकनीकी एरिया में गिरा; सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment