Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा के तीन निजी स्कूल फंसे, कार्रवाई का आदेश:अधिक दाम पर किताबें बेचने का आरोप, छात्रा का VIDEO आया था सामने

    4 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक छात्रा की वीडियो वायरल होने और अभिभावकों व किसानों की लगातार शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) प्रवेश यादव की जांच में तीन निजी स्कूल दोषी पाए गए हैं। इन स्कूलों पर अधिक मूल्य पर किताबें बेचने, एक ही दुकानदार से किताबें खरीदने के लिए मजबूर करने और एनसीईआरटी के बजाय अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें प्रयोग करने का आरोप है। डीआईओएस की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी (डीएम) निधि गुप्ता वत्स ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को तीनों विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम ने डीआईओएस को सीबीएसई और यूपी बोर्ड से संबंधित निजी स्कूलों की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद डीआईओएस ने ब्लॉकवार छह टीमों का गठन किया, जिनमें प्रत्येक टीम में तीन सदस्य शामिल थे। इन टीमों से एक सप्ताह के भीतर निरीक्षण रिपोर्ट मांगी गई थी। जांच टीमों ने हर ब्लॉक में स्कूलों का दौरा कर पड़ताल की। इस जांच में तीन विद्यालय दोषी पाए गए हैं, जिनमें सेंटमेरी कॉन्वेंट स्कूल कौराल, मानव रचना द स्कूल पेली तगा नौगावां रोड अमरोहा और एसएलजे पब्लिक स्कूल हाकमपुर अमरोहा शामिल हैं। इन स्कूलों में छात्र-छात्राओं को अधिक मूल्य पर पुस्तकें बेची जा रही थीं और एक ही दुकानदार से किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही, एनसीईआरटी की पुस्तकों के बजाय अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें इस्तेमाल की जा रही थीं। डीआईओएस की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। चूंकि ये तीनों विद्यालय बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित होते हैं, इसलिए डीएम ने बीएसए को इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में CBSE 10वीं का जलवा:अभिजीत 98.8% के साथ टॉपर, उजाला ने छात्राओं में मारी बाजी
    Next Article
    बलिया में राजभर बोले- नोएडा हिंसा में विपक्ष का हाथ:कहा- सपा और कांग्रेस नेताओं पर सरकार को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment