Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी:डीएम ने नकलविहीन आयोजन को लेकर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में 18 फरवरी से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं को सफलतापूर्वक, नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित परीक्षा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। जिले के 68 केंद्रों पर कुल 51,277 परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, केंद्रवार रिपोर्टिंग प्रणाली और तैनात कर्मियों की उपस्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से कार्य कर रही हैं। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निरंतर और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी केंद्र पर अवांछित गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों को दी जाए, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी को कक्षाओं में कैमरों की स्पष्ट दृश्यता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, जिससे परीक्षा कक्षा की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। तकनीकी समस्याओं के समय पर समाधान के लिए कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण, नकलमुक्त और निष्पक्ष परीक्षा कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा व्यवस्था सुचारु ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने जोर दिया कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि जनपद की परीक्षा व्यवस्था आदर्श और निष्पक्ष बनी रहे। परीक्षा अवधि में कंट्रोल रूम से निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी और किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में विवाहिता का शव फंदे से मिला:मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, पति-सास हिरासत में
    Next Article
    पॉक्सो एक्ट को दोषी को 20 साल की कैद:10 साल के नाबालिग से अप्राकृतिक दुष्कर्म मामले में अदालत का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment