Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में ग्राहक और दुकानदार के बीच मारपीट, VIDEO:घड़ी वापसी को लेकर हुआ विवाद, दुकान में तोड़फोड़; लूटपाट का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा नगर कोतवाली इलाके के मौहल्ला बसावन गंज में दुकान के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें मारपीट साफ तौर पर दिखाई दे रही है। यह विवाद एक दुकानदार और ग्राहक के बीच घड़ी वापस करने को लेकर हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना अमरोहा के मौहल्ला बसावन गंज की है। बताया जा रहा है कि एक ग्राहक घड़ी वापस करने आया था, जिस पर पहले कहासुनी हुई और फिर यह विवाद मारपीट में बदल गया। पीड़ित दुकानदार ने दुकान में तोड़फोड़, लूटपाट और अपनी पत्नी व बच्चों के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। मौहल्ला चिल्ला निवासी समीर खान की बसावन गंज में दुकान है। समीर खान ने बताया कि ईद से एक दिन पहले एक ग्राहक ने उनकी दुकान से दो घड़ियां खरीदी थीं। ग्राहक बाद में उन घड़ियों को तोड़कर वापस करने आया। जब दुकानदार ने टूटी घड़ियां वापस लेने से इनकार किया, तो ग्राहक आग बबूला हो गया। आरोप है कि ग्राहक ने अपने साथियों को बुला लिया और उनके साथ दुकान में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ की। दुकानदार ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी की सोने की चेन लूट ली और दुकान से पैसे भी उठा लिए। घटना के बाद, पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने का आरोप लगाया। इसके बाद, वह अन्य व्यापारियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और एसपी को एक शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर GRP ने बरामद किए 230 खोए मोबाइल:लोग बोले- 2 साल पहले गायब हुआ था, पाने की उम्मीद नहीं थी
    Next Article
    श्रावस्ती में समय से नहीं मिल पा रही कॉमर्शियल गैस:होटल प्लेटिनम में 12 दिन से लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा खाना, बढ़ी समस्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment