Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में होली पर पुलिस अलर्ट,माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई:एसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को भ्रमणशील रहने के दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा पुलिस होली के त्योहार को लेकर अलर्ट मोड पर है। एसपी अमित कुमार आनंद ने माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने तथा लगातार गश्त करने को कहा है। सोमवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, सीओ सिटी अभिषेक यादव और सीओ अवध भान सिंह भदोरिया सहित कई पुलिसकर्मी अमरोहा नगर की सड़कों पर उतरे। उन्होंने शहर के प्रमुख स्थानों पर पैदल मार्च किया और लोगों से होली का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमरोहा को चार सुपर जोन, 12 जोन और 73 सेक्टर में बांटा गया है। एसपी अमित कुमार आनंद स्वयं जिले में कानून व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर काफी सतर्क हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि होली के त्योहार के मद्देनजर अमरोहा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने और लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोहराया कि त्योहार पर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में RSS की नरसिंह शोभायात्रा:होली पर भव्य उत्सव और रंगोत्सव का आयोजन होगा
    Next Article
    जौनपुर शीतला मंदिर में चंद्र ग्रहण के कारण कपाट बंद:दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक नहीं होंगे माता रानी के दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment