Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में ईद पर पुलिस अलर्ट:सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील, जिले को 4 सुपर जोन, 12 जोन और 73 सेक्टरों में बांटा गया

    1 hour ago

    1

    0

    अमरोहा में ईद के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। ईद के मद्देनजर जिले भर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद ने बताया कि आगामी ईद पर्व के लिए जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन ने विस्तृत प्रबंध किए हैं। उनके निर्देश पर जनपद के सभी महत्वपूर्ण स्थानों और ईदगाहों/मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सभी संबंधित व्यक्तियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर नमाज अदा न करे और निर्धारित स्थलों पर ही नमाज पढ़े। पूर्व में सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर विभिन्न समुदायों के संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित किया गया है, ताकि आपसी सौहार्द और भाईचारा बना रहे। आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए यूपी-112 की टीमें भी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात की गई हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, जिससे आवागमन में कोई असुविधा न हो। सुरक्षा की दृष्टि से जनपद को 04 सुपर जोन, 12 जोन और 73 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया टीम विभिन्न प्लेटफार्मों पर लगातार निगरानी रख रही है। यदि कोई व्यक्ति भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाला कंटेंट साझा करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनपद वासियों से आपसी सौहार्द, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में नशे में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, VIDEO:पुलिस के समझाने पर डेढ़ घंटे बाद उतरा, बोला- 100 रुपए का लालच देकर चढ़ाया
    Next Article
    विधायक सुरेंद्र दिलेर बोले- खैर को नई पहचान दिलाई:उपचुनाव में जीतकर जनता की सेवा का मौका मिला, मूल्यांकन के आधार पर मिलेगा दोबारा टिकट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment