Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक सुरेंद्र दिलेर बोले- खैर को नई पहचान दिलाई:उपचुनाव में जीतकर जनता की सेवा का मौका मिला, मूल्यांकन के आधार पर मिलेगा दोबारा टिकट

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ से खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि सालों से लटकी क्षेत्र की समस्या का समाधान कराया। विधानसभा क्षेत्र में उखड़ी हुई सड़कों को सही कराकर लोगों को राहत दी। उन्होंने अपने दो साल के कार्यकाल को 80% नंबर देते हुए कहा कि बहुत ही कम समय में किसानों के लंबित मुद्दों का निस्तारण कराकर करोड़ों का मुआवजा भी दिलवाया। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने विकास कामों और 2027 के चुनाव पर खुलकर बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: अपने कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: उप चुनाव में जनता ने भरोसा देकर विधायक बनाया है। लगभग दो साल के कार्यकाल में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की है। खुद के प्रदर्शन को 10 में से 8 नंबर देता हूं। सवाल: आपके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही? जवाब: विधायक बनने के बाद सबसे पहले 2009 के यमुना एक्सप्रेसवे विवाद में फंसे 5 गांवों के किसानों को मुआवजा दिलाने का काम किया। मेरे प्रयास पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और 180 करोड़ रुपए के साथ 15% ब्याज का भुगतान कराने का आदेश दिया। सवाल: कौन-कौन से प्रमुख विकास काम कराए? जवाब: विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की हालत बेहद खराब थी। इसे सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी से 50, मंडी समिति से 12, सिंचाई और आरईडी विभाग से 12, विधायक निधि से 45 सड़कों का निर्माण कराया। इनमें 35 सड़कें पूरी हो चुकी हैं, जबकि 10 पर काम चल रहा है। डिफेंस कॉरिडोर से विधानसभा क्षेत्र को नई पहचान दिलाई। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयास भी कर रहे हैं। सवाल: ऐसा कौन सा काम है, जिसे आप और बेहतर करना चाहते हैं? जवाब: ज्यादातर लक्ष्यों को पूरा किया है, लेकिन 334-डी हाईवे से प्रभावित किसानों के सर्किल रेट का मामला अभी भी बड़ी चुनौती है। 2012 से सर्किल रेट नहीं बढ़ने के कारण किसानों को कम मुआवजा मिल रहा है। यह मामला डीएम कोर्ट में आर्बिट्रेशन प्रक्रिया में है, जिसे जल्द पूरा कराना चाहते हैं। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: संगठन ने जिस भरोसे के साथ मुझे टिकट देकर जिम्मेदारी सौंपी, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया है। अब पार्टी मेरे कामकाज का मूल्यांकन कर रही है। आगे का फैसला संगठन ही करेगा। सवाल: क्या आपको टिकट मिलने की उम्मीद है? जवाब: फिलहाल मेरा पूरा ध्यान क्षेत्र के विकास पर है। भविष्य का फैसला पार्टी नेतृत्व पर है। जो भी निर्णय होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में ईद पर पुलिस अलर्ट:सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील, जिले को 4 सुपर जोन, 12 जोन और 73 सेक्टरों में बांटा गया
    Next Article
    तस्वीरों में देखें UP कॉलेज में छात्रों का हंगामा:वाराणसी में छात्र की हत्या के बाद 6 घंटे से चल रहा बवाल, तीन शिक्षक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment