Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज:डीएम ने प्रशिक्षण को लेकर दिए निर्देश, स्व-गणना के बारे में चर्च की

    3 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में जनगणना 2027 के पहले चरण, जिसमें मकान गणना और मकान सूचीकरण शामिल है, की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जूम मीटिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों से जनगणना 2027 के संबंध में अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। जिले को कुल 3680 गणना ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, और सभी ब्लॉकों का मानचित्रण कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त चार्ज अधिकारियों और एसडीएम को सख्त निर्देश दिए कि प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 06 मई 2026 तक पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता इतनी बेहतर होनी चाहिए कि प्रगणक जनगणना संबंधी आंकड़ों को पूर्ण समझ के साथ और उच्च गुणवत्ता में एकत्रित कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशिक्षण स्थल के चयन को लेकर डीएम ने कहा कि ऐसे स्थान चुने जाएं जहां पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ एवं हवादार कमरे तथा उचित टॉयलेट व्यवस्था उपलब्ध हो। उन्होंने सभी चार्ज अधिकारियों को आपसी सामंजस्य बनाकर प्रशिक्षण स्थलों का चुनाव करने का निर्देश दिया ताकि किसी को परेशानी न हो। निगरानी की व्यवस्था में जिले के समस्त एसडीएम को ट्रेनिंग इंचार्ज और खंड शिक्षा अधिकारियों को सहायक ट्रेनिंग इंचार्ज बनाया गया है। डीएम ने स्व-गणना (Self Enumeration) के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्व-गणना 07 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगी। इसके लिए जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एडीएम एवं जिला जनगणना अधिकारी गरिमा सिंह, उप जिला जनगणना अधिकारी सहित समस्त चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में जियो-बीपी पेट्रोल पंप निर्माण रोका, मारपीट:तोड़फोड़ के आरोप में 20 लोगों पर केस दर्ज
    Next Article
    दो पक्षों के मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत:देवरिया में एक दिन पहले जमीन को लेकर हुआ था विवाद, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment