Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में जियो-बीपी पेट्रोल पंप निर्माण रोका, मारपीट:तोड़फोड़ के आरोप में 20 लोगों पर केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के तरदहा गांव में रिलायंस जियो-बीपी पेट्रोल पंप के निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। निर्माण स्थल पर अवैध हस्तक्षेप, मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने 5 नामजद सहित कुल 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित अभय प्रताप सिंह के अनुसार, तरदहा गांव स्थित गाटा संख्या 103 की कुल 1.083 हेक्टेयर भूमि में से 0.360 हेक्टेयर पर धारा 80 की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। उपजिलाधिकारी पट्टी द्वारा इस भूमि के लिए एनओसी भी जारी की जा चुकी है। अभय प्रताप सिंह ने यह भूमि इसरा देवी से खरीदी है, जहां जियो-बीपी कंपनी का पेट्रोल पंप स्थापित किया जा रहा है। जान से मारने की धमकी आरोप है कि 27 मार्च 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे हरिप्रकाश पाण्डेय, शिव प्रकाश पाण्डेय, पूजा मिश्रा (पत्नी आलोक कुमार पाण्डेय) समेत 15-20 लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मजदूरों के साथ मारपीट की और जबरन निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित के मुताबिक, 9 अप्रैल को दोपहर में आरोपी फिर से निर्माण स्थल पर पहुंचे और दोबारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान जेसीबी मशीन पर ईंट मारकर उसका शीशा तोड़ दिया गया। साथ ही, अभय प्रताप सिंह के पुत्र शिखर सिंह के साथ भी मारपीट की गई। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लगातार जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी होने का दावा किया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 5 नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, एक आरोपी के खिलाफ पहले से भी लूटपाट और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 'शिक्षा में रामत्व' पर संगोष्ठी आयोजित:भारतीय शिक्षण मंडल के स्थापना दिवस पर चरित्र निर्माण पर जोर
    Next Article
    अमरोहा में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज:डीएम ने प्रशिक्षण को लेकर दिए निर्देश, स्व-गणना के बारे में चर्च की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment