Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में कॉस्मेटिक दुकान में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा, लाखों का सामान जलकर राख

    8 hours ago

    1

    0

    अमरोहा नगर कोतवाली इलाके में लकड़ा चौराहे पर चेक पोस्ट के बराबर में स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट से बीती रात लगभग तीन बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। दुकान में आग लगने की जानकारी पीड़ित को पड़ोसियों ने दी। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका है। फिलहाल पीड़ित को इस घटना से लाखों का नुकसान है। दरअसल यह पूरा मामला अमरोहा शहर के मौहल्ला लकड़ा चौराहे पर चेक पोस्ट के बगल का है। गुरुवार सुबह लगभग तीन बजे कुंवर सिंह की कॉस्मेटिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने दुकानदार को मामले की जानकारी दी। लेकिन जब तक दुकानदार मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान के अंदर राख माल जल चुका था। पीड़ित के मुताबिक दुकान के अंदर का सारा समान जल कर राख हो गया है। इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:सुबह घर से निकला था, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
    Next Article
    सहारनपुर में पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़:आरोपी के पैर में गोली लगी, यूपी और हरियाणा में गोकशी के मुकदमे दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment