Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 133 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा:जिलाधिकारी ने दिए नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इस संबंध में गुरुवार को विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जनपद में ये परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी, जिसके लिए कुल 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को पुलिस टीम के साथ लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे विषयों की परीक्षा के दिनों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा। बैठक में अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाया गया। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों को 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए। जनपद के 22 संवेदनशील केंद्रों के व्यवस्थापकों को विशेष रूप से तटस्थ और सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। इस वर्ष हरदोई जनपद में कुल 1,00,530 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 53,033 (29,756 बालक और 23,277 बालिकाएं) तथा इंटरमीडिएट के 47,497 (27,558 बालक और 19,939 बालिकाएं) परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों का तहसीलवार विभाजन इस प्रकार है: सदर में 36, सण्डीला में 28, बिलग्राम में 25, शाहाबाद में 24 और सवायजपुर में 20 केंद्र। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रियंका सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने दोहराया कि शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसएन साध ट्रस्ट ने 150 दिव्यांगों को बांटे उपकरण:फर्रुखाबाद में तीन दिवसीय निशुल्क सहायता शिविर का आयोजन
    Next Article
    NHM संविदा कर्मचारियों को मानदेय भुगतान में देरी:सुल्तानपुर में संगठन ने 'नो पे-नो वर्क' आंदोलन की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment