Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में राशिद हत्याकांड में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:3 को पहले जेल भेजा, 3 किमी तक पीछा करके घटना को दिया था अंजाम

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में न्यायिक कर्मी राशिद हुसैन की पीट-पीटकर हत्या के मामले में डिडौली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संभल के असमोली थाना क्षेत्र के इटायला माफी गांव निवासी नवाजिश पुत्र आबिद हुसैन के रूप में हुई है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। यह घटना बीती 11 जनवरी को हुई थी। अमरोहा के मोहल्ला नल निवासी सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में क्लर्क राशिद हुसैन अपनी पत्नी रुखसार, तीन बच्चों और भतीजे सलमान के साथ कार से मुरादाबाद के गांव पट्टी स्थित रिश्तेदारी जा रहे थे। बंबूगढ़ से आगे पथकोई-हुसैनपुर की पुलिया के पास एक दोपहिया वाहन ने गलत दिशा से ओवरटेक करते हुए उनकी कार को छू लिया। इस बात पर दोपहिया सवार भड़क गए। उन्होंने फोन करके अन्य लोगों को बुलाया और लगभग तीन किलोमीटर तक पीछा करके राशिद की कार रुकवा ली। इसके बाद, कार चला रहे राशिद को उनकी पत्नी और बच्चों के सामने बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना का मुख्य आरोपी हुसैनपुर गांव का कलीम था, जिसे पुलिस ने 'हाफ एनकाउंटर' के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। डिडौली पुलिस ने अब रविवार को फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी नवाजिश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार:जंगल में वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से किया खुलासा
    Next Article
    ई-रिक्शा चालक से मारपीट, 4500 छीनने का लगाया आरोप:संभल के जोया-अमरोहा अड्डे पर सवारी बैठाने को लेकर हुआ विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment