Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में पूर्व मंत्री की बेटियों ने सपा जॉइन की:बहू बीजेपी की महापौर, अखिलेश के साथ के फोटो आए सामने

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा की बेटियों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस घटना से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अंजली सिंह और अनीता सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ली। अंजली सिंह कमलकांत सिंह (इंजीनियर, ओएनजीसी) की पत्नी हैं, जबकि अनीता सिंह कुंवर पाल सिंह (सेवानिवृत्त आईजी) की पत्नी हैं। उनके साथ भतीजी प्रतिमा लोधी (पत्नी पंकज राजपूत) भी मौजूद थीं। इस अवसर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने उनका स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार और सामाजिक आधार को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। सोशल मीडिया पर ज्वाइनिंग के समय अखिलेश यादव के साथ के फोटो सामने आए हैं। सदस्यता ग्रहण करने के बाद दोनों बहनों ने कहा कि वे समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहे इस परिवार की नई पीढ़ी का यह निर्णय शाहजहांपुर की राजनीति में नए समीकरण बना सकता है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय राममूर्ति सिंह वर्मा की पुत्रवधू अर्चना वर्मा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से नगर निगम शाहजहांपुर की महापौर हैं। परिवार के भीतर अलग-अलग राजनीतिक दलों में सदस्यों की सक्रियता को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं। आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति पर इस निर्णय के प्रभाव और जनता के समर्थन को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली से पहले अवैध शराब पर कार्रवाई:105 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
    Next Article
    इवेंट आर्गेनाइजर से लूट करने वाले 5 लूटेरे गिरफ्तार:काम देने के बहाने बुलाया, बोट क्लब में बंधक बनाकर जेवर उतरवाए, चेन-पर्स छीना और मोबाइल से ट्रांजेक्शन कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment