Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में संविदा कर्मी की आत्महत्या मामला:पत्नी ने जेठ, जेठानी और ससुर पर दर्ज कराया केस, सुसाइड नोट भी मिला

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा की जोया सीएचसी में बुधवार सुबह एक संविदा कर्मी का शव उसके सरकारी आवास पर फंदे से लटका मिला था। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने भाई-भाभी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने जेठ, जेठानी और ससुर के खिलाफ डिडौली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अंकुर चीमा पुत्र भगत सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव भेड़ा भरतपुर के रहने वाले थे। अंकुर जोया सीएचसी में नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई में संविदा पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी गरिमा सिंह बलरामपुर जिले में प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका हैं। अंकुर की शादी 2022 में हुई थी और उनका आठ माह का एक बेटा है। बीती बुधवार सुबह अंकुर का शव सीएचसी के सरकारी आवास पर छत के पंखे से लटका मिला था। अंकुर 16 फरवरी को अपनी पत्नी से मिलने बलरामपुर गए थे। वह चार दिन की छुट्टी पर थे, लेकिन तीन दिन अनुपस्थित रहने के बाद मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे सीएचसी लौटे और नाइट ड्यूटी पर आ गए। सुबह साढ़े सात बजे ड्यूटी खत्म कर वह अपने कमरे पर चले गए, जिसके बाद यह घटना हुई। मृतक की पत्नी ने डिडौली थाने में सुमित, सुमित की पत्नी शानू और मंगल सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों ने किया 35 लाख का फर्जीवाड़ा:1300 पार्सलों में हेरफेर, आगरा साइबर थाने में FIR दर्ज
    Next Article
    न्यू राजेश हास्पिटल के लाइसेंस पर हो रहा मंथन:12 से ज्यादा लोगों की आंख खराब हुई थी, अभी तक नहीं ले पाए निरस्त करने का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment