Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों ने किया 35 लाख का फर्जीवाड़ा:1300 पार्सलों में हेरफेर, आगरा साइबर थाने में FIR दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में पार्सल डिलीवरी करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने ई-कॉमर्स कंपनी के साथ करीब 35 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा कर दिया। आरोप है कि 1300 पार्सलों में हेरफेर की गई। सिस्टम का डाटा चेक करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। संचालक ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। UPSIDC साइट-सी, सिकंदरा निवासी गिरीश पिप्पल ने शिकायत में बताया कि वह हैरिक्सन ओवरसीज के पार्टनर और पीपल्स एक्सपोर्ट के डायरेक्टर हैं। दोनों फर्म Flipkart और Myntra में पंजीकृत सेलर हैं। फ्लिपकार्ट की मानक प्रक्रिया के अनुसार, जब कोई फील्ड एग्जीक्यूटिव रिटर्न शिपमेंट डिलीवर करता है तो वह उनसे वन टाइम कोड (OTP) प्राप्त करता है, जो डिलीवरी का प्रमाण होता है। शिकायत के मुताबिक, काफी समय से कंपनी के तीन एग्जीक्यूटिव सिस्टम में दर्शाई गई रिटर्न शिपमेंट की संख्या से कम पार्सल वास्तविक रूप से डिलीवर कर रहे थे। 16 फरवरी को डाटा चेक किया गया तो पता चला कि सिस्टम में सभी पार्सल डिलीवर दिखाए गए थे, जबकि कई पार्सल वास्तव में डिलीवर नहीं हुए थे। 14 फरवरी को 51 में से सिर्फ 27 पार्सल ही डिलीवर मिले, जबकि 24 कम पाए गए। कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वे नहीं आए। बाद में पुलिस की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोप है कि तीन महीनों में 1300 पार्सलों में हेरफेर कर कंपनी को करीब 35 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में होली पर चलेंगी 53 अतिरिक्त बसें:जर्जर बसों की हो रही मरम्मत, ड्राइवर-कंडक्टर को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी
    Next Article
    अमरोहा में संविदा कर्मी की आत्महत्या मामला:पत्नी ने जेठ, जेठानी और ससुर पर दर्ज कराया केस, सुसाइड नोट भी मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment