Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में युवा चित्रकार ने बनाया 4 फीट ऊंचा चित्र:नए DM के लिए लिखा- अमन की नगरी में आपका स्वागत है

    13 hours ago

    1

    0

    अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में युवा चित्रकार जुहैब खान ने नवागंतुक डीएम का अनोखे अंदाज में स्वागत किया है। जुहैब ने एक दीवार पर कोयले से लगभग 4 फीट ऊंचा आकर्षक चित्र बनाया है। इस कलाकृति के माध्यम से उन्होंने न केवल जिलाधिकारी का स्वागत किया, बल्कि अमरोहा की तहजीब, संस्कृति और भाईचारे का संदेश भी दिया। चित्र के नीचे लिखा गया संदेश लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है: "कमाल के हुनर और अमन की नगरी अमरोहा में आपका स्वागत है।" यह संदेश शहर की पहचान को भी दर्शाता है। जुहैब खान अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अफगानान के निवासी हैं और अपनी कला के जरिए सामाजिक व प्रशासनिक विषयों को उठाते रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जुहैब की इस पहल को सराहनीय बताया है। उनका कहना है कि ऐसी कलाकृतियां न केवल किसी व्यक्ति का स्वागत करती हैं, बल्कि शहर की पहचान और संस्कृति को भी सामने लाती हैं। चित्रकार जुहैब खान ने बताया कि उन्होंने यह चित्र साधारण कोयले से बनाया है, जिसका उद्देश्य अमरोहा की आत्मा को दर्शाना है। जुहैब के अनुसार, अमरोहा हुनरमंद लोगों का शहर है, जहां हर हाथ में कला और हर दिल में जज्बा है। उन्होंने कहा कि यह शहर अमन और भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल है, जहां हर धर्म और वर्ग के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। जुहैब ने उम्मीद जताई कि नए जिलाधिकारी के नेतृत्व में अमरोहा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन:पुलिस टांगकर ले गई ईको गार्डन; प्रदर्शनकारियों ने घूम-घूमकर कर मांगा भीख
    Next Article
    महिला आरक्षण पर भाजपा का प्रदर्शन:जालौन में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, राहुल गांधी का पुतला फूंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment