Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका के रोड आइलैंड में गोलीबारी में 3 की मौत:3 घायल, आइस हॉकी रिंग में गेम के दौरान शूटिंग ; CCTV फुटेज सामने आया

    2 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के रोड आइलैंड के आइस हॉकी रिंग में मंगलवार दोपहर गोलीबारी हुई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस दौरान वहां गेम चल रहा था। पॉवकेट पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह शूटिंग एक टारगेटेड हमला था जो पारिवारिक झगड़े की वजह से हुआ था। एरिना के आसपास की सड़कें बंद कर दी गईं हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पॉवकेट प्रोविडेंस के ठीक उत्तर में और मैसाचुसेट्स राज्य की सीमा के ठीक नीचे बसा है। ये 80,000 से कुछ कम की आबादी वाला शहर है। घटना की 4 तस्वीरें… अमेरिका में गोलीबारी की पिछली बड़ी घटनाएं… 8 जनवरी 2026: अमेरिकी अधिकारी ने कार सवार महिला को गोली मारी, मौत अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में इसी साल 8 जनवरी को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एक एजेंट ने कार सवार महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान रेनी गुड (37) के तौर पर हुई है। वह तीन बच्चों की मां थीं। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के मुताबिक महिला ने अधिकारियों को कार से टक्कर मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद एजेंट ने कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें… 27 नवंबर 2025: व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, 2 नेशनल गार्ड्स घायल अमेरिका में पिछले साल 27 नवंबर को व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड्स के 2 जवानों को गोली मार दी गई। इस मामले में एक अफगान शरणार्थी को हिरासत में लिया गया है। FBI अधिकारियों के मुताबिक, हमले में शामिल संदिग्ध की पहचान 29 साल के रहमानुल्लाह लाकनवाल के तौर पर हुई है। वह अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था। उसने 2024 में शरणार्थी के दर्जे के लिए अप्लाई किया था और उसे अप्रैल 2025 में मंजूरी मिली थी। पूरी खबर पढ़ें… 29 सितंबर 2025: अमेरिका के मिशिगन में चर्च में गोलीबारी, 4 की मौत, फायरिंग के बाद चर्च में आग लगी अमेरिकी राज्य मिशिगन के ग्रैंड ब्लैंक शहर में 29 सितंबर को एक चर्च में गोलीबारी हुई है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर मुठभेड़ में मारा गया। घटना के बाद चर्च में आग लग गई थी, जिससे चर्च पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चर्च का नाम चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स (LDS) है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- गाड़ी का चालान काटना धर्म के खिलाफ हुआ:किडनैप हुई महिला 65 साल बाद लौटी; फोन कवर खरीदने पर फ्री आईफोन मिल रहा
    Next Article
    PAK गई पंजाबी महिला बोली- असीं लाहौरिए हां:इंडिया में हमारी 20 किले जमीन, पाकिस्तान में नंबरदार रहे; मुस्लिम से निकाह कर चुकी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment