Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी को गोली मारी:रात 10 बजे बदमाशों ने किया हमला, लखनऊ रेफर; हालत खतरे से बाहर

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के मिल्कीपुर चतुर्थ से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी रहे संजय सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। मिल्कीपुर बाजार में रात करीब 10 बजे उन्हें गोली मारी गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। संजय सिंह मिल्कीपुर बाजार निवासी उमाशंकर जायसवाल के घर आयोजित प्रीतिभोज में शामिल होने गए थे। जब वे अपनी स्कॉर्पियो में बैठ रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। उन्हें दो गोलियां लगीं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। संजय सिंह मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के ईंट गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, घटना से पहले दो युवक मौके पर घूम रहे थे। उनके चालक ने संजय सिंह को इस बारे में बताया भी था, लेकिन उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना इनायत नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। तीसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस की कार्रवाई को कोर्ट में देंगे चुनौती:मेरठ में अधिवक्ता बोले- सबा फरहत की गिरफ्तारी गलत, वोटर ID विरोधियों की साजिश
    Next Article
    57 इंडस्ट्री कुर्क करेगा लखनऊ नगर निगम:2 करोड़ 35 लाख प्रापर्टी टैक्स बकाया, उद्यमी बोले- गलत बिल भेजकर धमकी दे रहे अफसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment