Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका-शख्स ने अपने 7 बच्चों समेत 8 की हत्या की:सभी की उम्र 1 से 14 साल थी; पत्नी को भी गोली मारी, हालत गंभीर

    10 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवेपोर्ट शहर में एक शख्स ने 8 बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक इनमें से 7 उसके ही बच्चे थे। अमेरिका में इस साल की यह सबसे बड़ी मास शूटिंग की घटना मानी जा रही है। CNN के मुताबिक यह घटना रविवार सुबह 6 बजे (स्थानीय समय के मुताबिक) वेस्ट 79वीं स्ट्रीट के 300 ब्लॉक में हुई। इसे घरेलू विवाद से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि 7 बच्चों को घर के अंदर गोली मारी गई, जबकि एक बच्चे को छत पर गोली लगी, जब वह जान बचाने के लिए भागने की कोशिश कर रहा था। हमले में असॉल्ट-स्टाइल हथियार का इस्तेमाल किया गया। घटना के बाद की 2 तस्वीरें… आरोपी ने पत्नी को भी गोली मारी, हालत गंभीर पुलिस ने मृतकों की पहचान जयला एल्किंस (3), शायला एल्किंस (5), कायला प्यू (6), लैला प्यू (7), मरकेडॉन प्यू (10), सारियाह स्नो (11), खेडारियन स्नो (6) और ब्रेलॉन स्नो (5) के रूप में की है। इस हमले में 13 साल का लड़का भी घायल हुआ, जो जान बचाने के लिए घर से भागा और छत से कूद गया। श्रेवेपोर्ट पुलिस के मुताबिक मारे गए बच्चों में तीन लड़के और पांच लड़कियां थीं, जिनकी उम्र 3 से 11 साल के बीच थी। इनमें सात सगे भाई-बहन और एक उनका कजिन था। हमले में दो महिलाएं भी घायल हुईं, जिनमें से एक आरोपी की पत्नी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी को गोली मारी। इसके बाद वह दूसरे घर गया, जहां उसने आठ बच्चों और एक अन्य महिला को गोली मारी। दूसरी महिला, जो मारे गए आठवें बच्चे की मां थी, उसकी हालत भी बेहद गंभीर बताई जा रही है। कार लूटने की कोशिश के दौरान आरोपी की मौत पुलिस के मुताबिक आरोपी 31 साल का शमार एल्किंस था, जो मौके से भाग गया था। उसने बंदूक की नोक पर एक कार लूटकर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा करने के दौरान पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले 2019 में हथियार से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार हो चुका था। वह करीब सात साल तक लुइसियाना आर्मी नेशनल गार्ड में भी रहा। शहर के मेयर टॉम आर्सेनो ने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है, शायद हमारे शहर की सबसे बड़ी त्रासदी।” लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री ने भी बयान जारी कर कहा कि वह और उनकी पत्नी इस घटना से दुखी हैं और प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अमेरिका में गोलीबारी की पिछली बड़ी घटनाएं… 16 फरवरी- अमेरिका के रोड आइलैंड में दोपहर हाई स्कूल हॉकी मैच के दौरान गोलीबारी हो गई। पुलिस के मुताबिक इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें हमलावर भी शामिल है। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। 8 जनवरी 2026- अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में इसी साल 8 जनवरी को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एक एजेंट ने कार सवार महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान रेनी गुड (37) के तौर पर हुईै। वह तीन बच्चों की मां थीं। 27 नवंबर 2025: अमेरिका में पिछले साल 27 नवंबर को व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड्स के 2 जवानों को गोली मार दी गई। इस मामले में एक अफगान शरणार्थी को हिरासत में लिया गया। FBI अधिकारियों के मुताबिक, हमले में शामिल संदिग्ध की पहचान 29 साल के रहमानुल्लाह लाकनवाल के तौर पर हुई है। अमेरिका में फल और सब्जी खरीदने जैसा है बंदूक खरीदना अमेरिका में गन कल्चर का इतिहास करीब 230 साल पुराना है। 1791 में संविधान के दूसरे संशोधन के तहत अमेरिका नागरिकों को हथियार रखने और खरीदने का अधिकार दिया गया। अमेरिका में इस कल्चर की शुरुआत तब हुई थी, जब वहां अंग्रेजों का शासन था। उस समय वहां स्थायी सिक्योरिटी फोर्स नहीं थी, इसीलिए लोगों को अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार रखने का अधिकार दिया गया, लेकिन अमेरिका का ये कानून आज भी जारी है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… तुर्किये में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की, 9 की मौत तुर्किये में एक मिडिल स्कूल में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की। इसमें एक शिक्षक समेत 9 छात्रों की मौत हुई थी, जबकि 13 लोग घायल हुए। हमलावर ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। 6 घायलों की हालत गंभीर है। गवर्नर मुकर्रम उनलुएर ने बताया कि हमलावर आठवीं कक्षा का छात्र था। वह अपने बैग में पांच हथियार और सात मैगजीन लेकर स्कूल पहुंचा था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्राइम कहानियां: एक ऐसा केस जिसके कातिल को 1 लाख पुलिसवाले ढूंढते रहे
    Next Article
    वाराणसी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों का हंगामा:सक्का घाट पर माला-फूल बेचने को लेकर था विवाद, आरोपी फरार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment