Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों का हंगामा:सक्का घाट पर माला-फूल बेचने को लेकर था विवाद, आरोपी फरार

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक सक्का मोहल्ले का रहने वाला है और घाट पर माला-फूल बेचता था। जिसे लेकर कई बार विपक्षियों से लड़ाई हुई थी। बीती रात महिलाओं से शुरू हुई बहस लड़ाई में बदल गई। जिसमें युवक को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर मंडलीय चिकित्सालय पहुंची। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस पर आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिसकी वजह से युवक की जान गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला आदमपुर थानाक्षेत्र के सक्का घाट का है। अब पढ़िए पूरा मामला वाराणसी के सक्का घाट मोहल्ले के रहने वाले नीरज (18) के परिवार की महिलाएं मूर्ति और फूल-माला की दूकान सक्का घाट पर लगाती हैं। इसे लेकर इसी मोहल्ले के रविंद्र केवट और उसके परिवार वालों से कई दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार की देर रात दोनों पक्षों के बीच दुकान लगाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। पहले बहस और फिर गाली-गलौच में होने लगा। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई लाठी डंडे चलने लगे। रात 12 बजे के बाद घाट और मोहल्ला जंग का मैदान बन गया। नीरज की सिर में लगी गंभीर चोट इस दौरान नीरज के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह जमींन पर गिरकर बेहोश हो गया। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ नीरज को मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने किया हंगामा नीरज की मौत की खबर सुनकर मोहल्ले और वाले और परिजन अस्पताल में इकठ्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। इस दौरान धीरज केवट ने बताया - वीरेंद्र केवट और उसके परिवार के लोग आये दिन विवाद करते थे। हमने कई बार चौकी और थाने पर शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसकी वजह से आज हमारे भाई की जान चली गई। धीरज ने बताया- घटना में रविंद्र केवट, किशन केवट, बसंत, कन्हैया, कल्लू, भरत, टकालू, रंजीता और सुमन केवट सहित अन्य लोग शामिल थे। जो सीसीटीवी में भी रिकार्ड है। मौके पर पहुंचे एसीपी कोतवाली घटना की सूचना पर एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की और प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा समाप्त किया। आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया - शव को कब्जे में लेकर मर्च्यूरी में रखवाया गया है। जिसका आज पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका-शख्स ने अपने 7 बच्चों समेत 8 की हत्या की:सभी की उम्र 1 से 14 साल थी; पत्नी को भी गोली मारी, हालत गंभीर
    Next Article
    आगरा के नए डीएम बने मनीष बंसल:मुख्य चुनाव आयुक्त के दामाद हैं; सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल यहां भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment