Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पाकिस्तान यात्रा फिलहाल टली:ईरान ने बातचीत की शर्तों का जवाब नहीं दिया; ट्रम्प का दावा-जल्द बड़ी डील हो सकती है

    19 hours ago

    2

    0

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा फिलहाल टाल दी गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि ईरान ने अब तक अमेरिका की बातचीत की शर्तों पर कोई जवाब नहीं दिया है, जिसके चलते यह फैसला लिया गया। वेंस को मंगलवार सुबह पाकिस्तान के लिए रवाना होना था, जहां बुधवार को अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर शुरू होने वाली थी। हालांकि, यह यात्रा रद्द नहीं की गई है, बल्कि फिलहाल होल्ड पर रखी गई है। दोनों देशों के बीच चल रहा सीजफायर भी बुधवार को खत्म होने वाला है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द एक बड़ी डील हो सकती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में ईरान के पास समझौता करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। ईरान की ओर से जवाब नहीं मिलने के कारण फिलहाल कूटनीतिक प्रक्रिया रुकी हुई है और वार्ता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ट्रम्प बोले- मैंने ईरान में सत्ता बदल दी ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने ईरान में सत्ता बदल दी है। उन्होंने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर पीस डील नहीं हुई, तो अमेरिकी सेना हमले के लिए पूरी तरह तैयार है और आदेश मिलते ही कार्रवाई कर सकती है। ट्रम्प ने साफ किया कि वह सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा, हमारे पास ज्यादा समय नहीं है। ट्रम्प ने बताया कि सीजफायर के दौरान अमेरिका ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाई है। उन्होंने कहा, “हमारे पास बहुत ज्यादा गोला-बारूद है, हमने इस समय का इस्तेमाल तैयारी में किया।” पिछले 24 घंटे के 3 बड़े अपडेट्स धीमी आवाजाही: सोमवार को होर्मुज स्ट्रेट से सिर्फ 16 जहाज गुजरे। मरीन ट्रैफिक डेटा के मुताबिक, सोमवार को 9 जहाज होर्मुज में दाखिल हुए, जिनमें 2 ईरानी झंडे वाले जहाज थे, जिनमें से एक तेल टैंकर था। वहीं 7 जहाज बाहर निकले, जिनमें एक ईरानी कार्गो जहाज शामिल था। लेबनान-इजराइल वार्ता: इजराइल और लेबनान के बीच बातचीत का दूसरा दौर 23 अप्रैल को तय किया गया है। इससे पहले 16 अप्रैल को दोनों देशों की बातचीत हुई थी जिसमें दोनों देशों ने 10 दिनों के लिए सीजफायर पर सहमति जताई थी। ईरानी जहाज सीज: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश कर रहे टूस्का नाम के एक ईरानी जहाज को पकड़ लिया। यह चीन से लौट रहा था। ईरान ने इस पर नाराजगी जताई और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जानू! ये वेस्‍टर्न प्रपोजल है... ये कहकर बेडरूम में ब्‍वॉयफ्रेंड के बांध दिए हाथ-पांव, फिर आग से खेल गई प्रेमिका
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट की यूपी पुलिस को फटकार:कहा- हमारे साथ लुका-छिपी मत खेलो; नोएडा में मौलाना की दाढ़ी नोची गई थी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment