Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमित शाह बोले-ममता ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बनाया:अभी उन्हें वोटर लिस्ट से बाहर किया, सत्ता में आने पर राज्य से बाहर करेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में एक सभा में कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बना दिया है। उन्होंने कहा कि एक बार BJP की सरकार बन जाए, तो हम बंगाल से हर घुसपैठिए की पहचान करके उसे निकाल देंगे। शाह ने आगे कहा कि अभी वोटर रोल से सिर्फ घुसपैठियों के नाम हटाए जा रहे हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में पार्टी के पूरी बहुमत के साथ सत्ता में आने पर उन्हें राज्य से बाहर कर देंगे। अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भारतीय जनता पार्टी(BJP) की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने के दैरान ये बातें कहीं। अमित शाह की स्पीच की बड़ी बातें… परिवर्तन यात्रा में 5000 किमी का सफर परिवर्तन यात्रा 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ा राज्यव्यापी कैंपेन है। यह 5,000 किमी से ज्यादा का सफर तय करेगा, जिसमें 63 बड़ी रैलियां और 282 छोटी सभाएं शामिल हैं। इसका अंत कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक बड़ी रैली में होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने कहा कि इस कैंपेन का टारगेट 1 करोड़ से ज्यादा सीधे नागरिकों से जुड़ना, बूथ-लेवल पर जुड़ाव और संगठनात्मक पहुंच को मज़बूत करना है। मार्च के दूसरे हफ्ते में बंगाल में चुनाव का ऐलान संभव राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मार्च के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना है। चुनाव कितने फेज में होंगे, इस पर लगातार अंदाजा लगाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि वोटिंग तीन फेज में हो सकती है। आयोग की पूरी बेंच पहले ही तमिलनाडु और असम का दौरा कर चुकी है, लेकिन अभी तक पश्चिम बंगाल का दौरा नहीं किया है। 28 फरवरी: फाइलन वोटर लिस्ट में 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर, 63 लाख नाम कटे पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद 28 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश हो गई। इसमें वोटर 7.66 करोड़ से घटकर 7,04,59,284 रह गए हैं। यानी SIR से अब तक 63.66 लाख नाम हटे हैं, जो कुल मतदाताओं का 8.3% है। दिसंबर में जारी मसौदा सूची में 58 लाख से अधिक नाम हटे थे। CEO ने कहा- 60 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम की जांच अभी भी जारी है। हालांकि उन्हें नई वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है। बाद में इन नामों पर फैसले के बाद लिस्ट में बदलाव हो सकता है। 2021 चुनाव में 294 में 166 सीटों पर जीत का अंतर 25 हजार से कम था। इनमें टीएमसी ने 102, भाजपा ने 64 सीटें जीती थीं। 5,000 से कम अंतर वाली 36 सीटों में भाजपा 22, टीएमसी 13 जीती। ऐसे में एक-एक वोट अहम है। हालांकि 25 हजार से ज्यादा अंतर वाली 111 में 108, 50 हजार से ज्यादा अंतर वाली 43 सीटें टीएमसी जीती थी। ---------- ये खबर भी पढ़ें… पश्चिम बंगाल में 50 लाख घुसपैठिए वोटर लिस्ट से हटाए:भाजपा अध्यक्ष का दावा- ये देश की सुरक्षा के लिए खतरा, इन्हें बाहर करने का समय आया भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए नवीन ने दावा किया कि बंगाल में 50 लाख से ज्यादा घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है। पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले ही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के बाद जारी वोटर लिस्ट से 63.66 लाख नाम हटाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel-Iran war: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ओमान तट के पास ऑयल टैंकर पर ड्रोन बोट से बड़ा हमला, एक भारतीय की मौत
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के पालघर जिले में केमिकल प्लांट से ओलियम गैस का रिसाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment