Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमित शाह से मिले पंकज चौधरी, लखनऊ पहुंचे विनोद तावड़े:यूपी भाजपा में बदलाव की तैयारी, संगठन में नियुक्तियों पर हुई बात

    10 hours ago

    2

    0

    यूपी में भाजपा की नई टीम बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े रविवार दोपहर लखनऊ पहुंचे। वह पार्टी कार्यालय में भाजपा नेताओं से अलग-अलग मुलाकात कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर चुके हैं। विनोद तावड़े ने महिला नेताओं में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, राज्यमंत्री रजनी तिवारी और महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान से भी बात की। विनोद तावड़े ने पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही और रमापति राम त्रिपाठी से भी प्रदेश पदाधिकारी नियुक्ति और राजनीतिक नियुक्तियों पर बात की। डिप्टी सीएम केशव मौर्य से वह शाम को मुलाकात करेंगे। तावड़े सोमवार यानी कल भी लखनऊ में रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, वह कार्यकर्ताओं और विधायकों से जमीनी हकीकत का फीडबैक लेकर हाईकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद यूपी भाजपा की नई टीम बनाने और राजनीतिक नियुक्तियों पर मुहर लग सकती है। उधर, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार दोपहर दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह से मुलाकात में प्रदेश पदाधिकारी नियुक्ति, राजनीतिक नियुक्तियों और आगामी मंत्रिमंडल विस्तार पर बात हुई। इससे पहले, शनिवार को दिल्ली से लौटने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सीएम योगी से मुलाकात की थी। 2 मंत्रियों से मिले तावड़े राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, तावड़े ने अल्पसंख्यक आयोग, माटी कला बोर्ड और बाल संरक्षण आयोग सहित अन्य आयोग के गठन पर रायशुमारी की। मंत्रियों और पदाधिकारियों ने इन बोर्ड और निगम में सभी पात्र जातियों को प्रतिनिधित्व देने की बात कही। तावड़े ने मंत्रियों और पदाधिकारियों से मुलाकात में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी माहौल पर बात की। उन्हें सरकार और संगठन के स्तर पर कुछ सुधार की गुंजाइश जताई। ओबीसी, दलित और अगड़ी जातियों में खासतौर ब्राह्मण समाज को साधने की राय दी। सूत्रों के मुताबिक, अधिकांश मंत्रियों और पदाधिकारियों ने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करने से मना किया। केवल खाली 6 सीटों पर ही मंत्री बनाने, बहुत जरूरी होने पर ही 2-4 मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को मौका देने का सुझाव दिया। साथ ही पंकज चौधरी की नई टीम में भी जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने के साथ सभी जातियों के नेताओं को प्रतिनिधित्व देने की बात कही। ब्रजेश पाठक बोले- भाजपा में संगठनात्मक प्रक्रिया चलती रहती, यह कोई नई बात नहीं प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- भाजपा में संगठनात्मक प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। यह कोई नई बात नहीं है। नेतृत्व के निर्देश पर हम सभी काम करते हैं। उन्होंने कहा- पीएम मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं की जन-जन तक पैठ बनाने के लिए हम काम कर रहे हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी के लॉ एंड ऑर्डर की घर-घर सराहना हो रही है। 2027 में हम प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। 'अखिलेश महिला आरक्षण पर लुका-छिपी का खेल क्यों खेल रहे' डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। कहा- उन्हें ऐसा महसूस होता है कि जैसे वसीयत के आधार पर प्रॉपर्टी ट्रांसफर होती है, वैसे ही सत्ता भी ट्रांसफर हो जाती है। लेकिन, ऐसा नहीं है। जनता जिसे आशीर्वाद देती है, वही प्रदेश को चलाता है। महिला आरक्षण पर अगर हिम्मत है तो खुलकर बोलें। लुका-छिपी का खेल क्यों खेल रहे हैं? तीन साल बाद संगठन में बदलाव की तैयारी पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नियुक्ति के बाद अब पार्टी राज्यों में भी नई नेतृत्व टीम तैयार करने के लिए आगे बढ़ रही है। इसी रणनीति के तहत यूपी भाजपा संगठन में करीब तीन साल बाद बदलाव की तैयारी है। सूत्र बताते हैं कि नई टीम में लंबे समय से पदों पर जमे कुछ पदाधिकारियों को हटाया जा सकता है। संगठन में कई नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना है। प्रदेश संगठन के गठन को लेकर पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से बातचीत कर चुके हैं। कई नामों पर सहमति बनने के बाद अब संगठन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने पर फोकस किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सरकार और संगठन में पूर्वांचल का प्रभाव अधिक होने के कारण अब पश्चिमी यूपी, अवध, बुंदेलखंड और काशी क्षेत्र को संगठन में ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। आयोगों में नियुक्तियों पर भी हो सकता है फैसला इसी बीच, प्रदेश में अल्पसंख्यक आयोग, किन्नर विकास बोर्ड समेत अन्य आयोगों, बोर्डों और निगमों में अध्यक्षों की नियुक्तियों का सिलसिला भी अगले सप्ताह से शुरू हो सकता है। दरअसल, पिछले साल महिला आयोग की नियुक्तियों को लेकर नाराजगी की बात दिल्ली तक पहुंची थी। इसे देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने इस बार विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक के रूप में भेजा है, ताकि सभी पक्षों से बातचीत के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जा सके। 3 साल में नए सदस्य चुने जाते हैं… यूपी भाजपा की मौजूदा संगठनात्मक टीम का गठन भूपेंद्र चौधरी ने 25 मार्च, 2023 में किया था। उस वक्त वह प्रदेश अध्यक्ष थे। नियम तो ऐसे हैं कि हर 3 साल पर नए सिरे से सदस्यों को चुनना चाहिए। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को अपनी टीम नए सिरे से बनानी है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए- योगी बोले- दंगाइयों का इलाज सिर्फ भाजपा के पास:बंगाल को ममता सरकार ने कंगाल किया, यूपी में माफिया जहन्नुम चले गए सीएम योगी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में कहा- बंगाल को पहले कांग्रेस, फिर वाम दल और अब TMC ने बर्बाद किया। ममता बनर्जी की सरकार ने तो बंगाल को कंगाल बना दिया। बंगाल की राष्ट्रवाद की धरती को टीएमसी ने तुष्टिकरण की धरती बना दिया। लूट-खसोट और अराजकता की धरती बना दिया। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार:3 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर घायल; हरिद्वार जा रहे थे
    Next Article
    SO ने थाने में युवक को लात-घूसे मारे, VIDEO:दरोगा-सिपाही हंसते रहे; उन्नाव में जमीन के झगड़े में पकड़ा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment