Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमृतपुर में स्टेट हाइवे पर बाइक सवार युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, साथी घायल; बारात का सामान लेकर लौट रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    अमृतपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बारात का सामान लेकर लौट रहे थे दोनों यह घटना बारात का सामान लेकर लौटते समय हुई। जानकारी के अनुसार, उधरनपुर लीलापुर निवासी 20 वर्षीय चमन (पुत्र वीरेंद्र) और पृथ्वी (पुत्र राम सिंह) गूजरपुर गहलवार में धनपाल की बेटी की बारात में शामिल होने आए थे। फर्रुखाबाद बदायूं स्टेट हाइवे पर हादसा बारात के लिए कुछ सामान कम पड़ने पर दोनों युवक बाइक से अमृतपुर कस्बे में सामान लेने गए थे। लौटते समय बुधवार देर रात कस्बे के फर्रुखाबाद बदायूं स्टेट हाइवे पर मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। युवक के सिर के परखच्चे उड़े टक्कर इतनी भीषण थी कि चमन की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। उसके सिर के परखच्चे उड़े गए। खून बहकर कई फिट तक फैल गया। साथी पृथ्वी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल साथी जिला अस्पताल रेफर घायल पृथ्वी को 108 एंबुलेंस की सहायता से राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक चमन अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद उसके परिवार में शोक का माहौल है। गुरुवार को उसके घर में सांत्वना देने के लिए लोग लगातार पहुंच रहे है। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि युवक ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अमृतपुर में फर्रुखाबाद बदायूं स्टेट हाईवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं। स्पीड टेबल और साइन बोर्ड का असर नहीं इनका काम करने के लिए कस्बा में पीडब्ल्यूडी के द्वारा स्पीड टेबल बनाए गए और संकेतक भी लगाया गया लेकिन उनका कुछ खास असर होता नहीं दिख रहा है। रात होते ही बाइक सवार से लेकर चौपहिया वाहन चालक तेजी से फर्राटा भरते हैं। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत:बच्ची घायल, जागरण से लौटते समय झपकी लगने से हुआ हादसा
    Next Article
    जौनपुर में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा:अधिवक्ता पर फर्जीवाड़े, धमकाने का आरोप; ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment