Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में पेट्रोल-डीजल की अफवाह:पंपों पर उमड़ी भीड़, आपूर्ति अधिकारी ने की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    बहराइच जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाहों के कारण एक बार फिर पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस वजह से शहर और ग्रामीण इलाकों के कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने लोगों से आवश्यकता से अधिक तेल न खरीदने की अपील की है। जनपद मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल खरीदने वालों की भारी भीड़ देखी गई। नगर के डिगिहा समेत ग्रामीण इलाकों के कई पंपों पर तेल खत्म होने के कारण उन्हें बंद करना पड़ा। गुरुवार सुबह तेल पहुंचने के बाद कुछ पेट्रोल पंपों पर वितरण फिर से शुरू हुआ, लेकिन इस दौरान भी बड़ी संख्या में लोग तेल लेने पहुंचे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में तेल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि लोग अफवाहों के कारण आवश्यकता से अधिक तेल खरीद रहे हैं, जिसके चलते कई स्थानों पर वितरण में दिक्कतें आ रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेखपाल पर अवैध रूप से धनराशि मांगने का आरोप:सोनभद्र में नामांतरण रिपोर्ट लगाने के नाम पर हुई शिकायत
    Next Article
    दम घुटने से मौत मामले में परिजनों ने किया प्रदर्शन:हरदोई में मुआवजा और कार्रवाई की मांग, सड़क जाम करने की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment