Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी हाईस्कूल रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी:निधि बरनवाल ने 96.83% अंकों के साथ किया जिला टॉप

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है। अमेठी में हाई स्कूल की परीक्षा में एक बार फिर छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। प्रमोद आलोक इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा निधि बरनवाल ने 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। शिव प्रताप इंटर कॉलेज के छात्र विकास ने 95.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर दो छात्राएं रहीं। शिव प्रताप इंटर कॉलेज की श्रेया मौर्य ने 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि प्रमोद आलोक इंटरमीडिएट कॉलेज की मधुलिका शुक्ला ने 94.77 प्रतिशत अंकों के साथ यह स्थान साझा किया। कलावती कॉलेज की सेजल और दयानंद कॉलेज की कीर्ति ने 93.83 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। डीजे कान्वेंट पब्लिक स्कूल के छात्र आयुष पांडे ने 93.33 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। जे एन मौर्य इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी यादव ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ छठा स्थान प्राप्त किया। सातवें स्थान पर चार विद्यार्थी रहे। श्री जंग बहादुर इंटर कॉलेज के छात्र कृष्णा मौर्य और इसी विद्यालय की लक्ष्मी ने 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आरकेएस इंटर कॉलेज की अंजलि मौर्य और डॉक्टर पी एन एम आई सी की शिखा जायसवाल ने भी 92.83 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां स्थान साझा किया। सर्विस सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर की यामिनी यादव और श्री जंग बहादुर इंटर कॉलेज के गौरव गुप्ता ने 92.67 प्रतिशत अंकों के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया। श्री जीबी सिंह इंटर कॉलेज के छात्र ऋषभ पांडे और छात्रा दीप्ति ने 92.50 प्रतिशत अंकों के साथ नौवां स्थान हासिल किया। दसवें स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे। श्री असल देव इंटर कॉलेज की रिया यादव, श्री हनुमान इंटर कॉलेज की वैष्णवी और प्रमोद आलोक इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र सूरज वर्मा ने 92.57 प्रतिशत अंकों के साथ यह स्थान प्राप्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 साल की मन्नत के बाद हुआ था बेटा:मुंडन कराकर लौट रहे थे, परिवार के 8 जिंदा जले, मिर्जापुर में लोग बोले-हम बचा नहीं सके
    Next Article
    हाईस्कूल में आदर्श ने 94.83% के साथ बने जिला टॉपर:जालौन में माधवी 94.67% प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment