Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिसेप्शन के अगले दिन युवक की मौत:एटा में 25 वर्षीय दूल्हे का शव बिना पोस्टमार्टम ले गए परिजन

    1 hour ago

    1

    0

    एटा में एक 25 वर्षीय युवक की शादी के रिसेप्शन के अगले दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस घर ले लिया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की मौत का कारण साइलेंट अटैक माना जा रहा है। यह घटना एटा के अलीगंज कस्बे के मोहल्ला राधा किशन में हुई। मृतक की पहचान आकाश पुत्र जयवीर के रूप में हुई है। आकाश का विवाह साहिबाबाद के गोपू की रहने वाली सालू के साथ 19 अप्रैल को हुआ था। बुधवार रात को अलीगंज के किरण गेस्ट हाउस में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था, जहां खुशी का माहौल था और नाते-रिश्तेदार नाच-गाने में व्यस्त थे। गुरुवार सुबह अचानक आकाश की तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़े। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया परिजनों ने तुरंत उन्हें फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज स्थित चिकित्सकों के पास पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बावजूद, परिजन उन्हें एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने एक बार फिर युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद, परिवार के सदस्य आकाश के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर वापस ले आए। जिस घर में कुछ दिन पहले शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। आकाश की पत्नी सालू के हाथों की मेंहदी का रंग भी अभी फीका नहीं पड़ा था कि वह विधवा हो गईं। डॉक्टरों ने बताया कि युवक को साइलेंट अटैक आया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी वन विभाग में 708 पदों पर भर्ती निकली:30 जून से 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे
    Next Article
    'यादव जी को सइयां बना लीजिए' गाने पर बवाल:शादी में विरोध करने पर तीन युवकों ने किया हमला, पुलिस ने FIR दर्ज की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment