Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी के 90 युवाओं को मिली नौकरी:सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर एनसीआर के लिए किया रवाना

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी के 90 युवाओं को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में नौकरी मिली है। ये सभी युवा बुधवार को नौकरी के लिए नोएडा रवाना हुए। जिले के विकास भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पूजा साहू ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ये युवा कौशल विकास मिशन और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत प्रशिक्षित किए गए हैं। सीटेड संस्था द्वारा प्रशिक्षित इन अभ्यर्थियों को हेल्थकेयर सेक्टर में रोजगार मिला है। उन्हें केयर हेल्थ प्रा. लि., नोएडा में नियुक्त किया गया है, जहां उन्हें 18,000 रुपए मासिक वेतन के साथ निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा मिलेगी। इसी प्रकार, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत नोएडा की तीन अन्य कंपनियों में भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। जिले के सिंहपुर विकासखंड में एक आवासीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। वहीं, कौशल विकास मिशन के तहत जगदीशपुर, गौरीगंज, जामों और मुसाफिरखाना में भी प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सेवा योजन अधिकारी अनुपमा रानी, उपयुक्त जिला उद्योग केंद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंशुमान सिंह, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन एम पी सिंह, राजकीय आईटीआई कठौरा जगदीशपुर के प्रिंसिपल अजय सिंह और कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर संदीप सिंह उपस्थित रहे। सीटेड की टीम से सुशील सिंह, कल्याण मिश्र और विवेक सिंह भी मौजूद थे। अगले सप्ताह 50 अभ्यर्थियों को भेजा जाएगा नोएडा सीटेड संस्था के डायरेक्टर संजय सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह 50 और अभ्यर्थियों को नोएडा भेजा जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। नौकरी पर जाने वाले प्रशिक्षणार्थियों में रीता, रागिनी, संगीता, सुरेश और राहुल ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे अपने परिवार के लिए कुछ कर पाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट पर भ्रष्टाचार, भेदभाव के गंभीर आरोप:बहुजन अधिकार सेना ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की
    Next Article
    मैनपुरी में समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक:भाजपा सरकार की नीतियों पर चर्चा, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment