Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी की युवती ने गोमती में लगाई छलांग:सुल्तानपुर में पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास, लोगों ने बचाया; अस्पताल में इलाज जारी

    12 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में गुरुवार को गोमती नदी के पुराने पुल से एक 20 वर्षीय युवती ने छलांग लगा दी। अमेठी के नेवादा गांव की नीलू यादव को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत नदी से बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती दोपहर के समय पुल पर पहुंची और अचानक नदी में कूद गई। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अखंड प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम भी सक्रिय हो गई थी, हालांकि युवती को लोगों ने पहले ही नदी से बाहर निकाल लिया था। पुलिस युवती के इस कदम के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। उसके पास से कोई पहचान पत्र या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पुल के पास खड़ी लावारिस साइकिल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के संबंध में और जानकारी मिल सके। एएसपी ने बताया कि युवती के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला अस्पताल में युवती का इलाज जारी है और पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CMO ने निजी अस्पतालों की ओटी देखी:कहा साफ-सफाई पर ध्यान दें; लगातार जारी रहेगी जांच
    Next Article
    एबीवीपी ने अवैध कोचिंग पर कार्रवाई की मांग की:जालौन में DM को ज्ञापन देकर तीन सदस्यीय जांच समिति बनाने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment