Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CMO ने निजी अस्पतालों की ओटी देखी:कहा साफ-सफाई पर ध्यान दें; लगातार जारी रहेगी जांच

    14 hours ago

    1

    0

    सिकरीगंज के न्यू राजेश हाईटेक हास्पिटल में मोतियाबिंद का आपरेशन होने के बाद आंखों की रोशनी जाने के मामले से हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी के साथ ही निजी अस्पतालों की ओटी की औचक जांच शुरू की है। मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डा. राजेश झा ने गुरुवार को चार अस्पतालों की ओटी (आपरेशन थियेटर) की जांच की। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में ओटी संक्रमित नहीं होनी चाहिए। इसलिए साफ-सफाई का पूरा ध्यान दिया जाए। ओटी में प्रयोग होने वाले उपकरणों का स्टरलाइजेशन अनिवार्य रूप से किया जाए। CMO ने चेतावनी दी है कि अगर इन स्थानों पर संक्रमण का कोई भी कारक मिला तो सम्बन्धित अस्पताल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पतालों के ओटी में पहुंचकर संक्रमण से बचाव के उपायों को देखा एवं आवश्यक निर्देश दिये। सीएमओ डॉ झा ने जिला अस्पताल में आई ओटी, जिला महिला अस्पताल में गाइनी ओटी और दो निजी अस्पतालों की आई ओटी की जांच की। उन्होंने ओटी इंचार्ज से इंफेक्शन कंट्रोल के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही निर्देश दिया कि इंफेक्शन कंट्रोल के गुणवत्तापूर्ण इंतजाम बने रहने चाहिए। मरीजों के जीवन और भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी कारक के पाए जाने पर अस्पताल पर कड़ी कार्रवाई होगी। डॉ झा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों अस्पतालों में अलग-अलग टीम निजी अस्पतालों की ओटी की जांच कर चुकी है। जांच के दौरान जहां कहीं भी कमी मिल रही है संबंधित अस्पताल को चेतावनी दी जा रही है। अगर चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं होता है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने सरकारी अस्पतालों के लिए निर्देश दिया है कि अगर इंफेक्शन कंट्रोल के लिए किसी भी सामग्री की कमी पड़ रही है तो तुरंत सूचना दी जानी चाहिए। सीएमओ द्वारा आवश्यक प्रबंध यथाशीघ्र किए जाएंगे। इस दौरान एसीएमओ आरसीएच डॉ एके चौधरी भी सीएमओ के साथ मौजूद रहे। गोद लिए गए टीबी मरीज सीएमओ डॉ राजेश झा की पहल पर नये टीबी मरीजों को गोद लेने के लिए विभागीय कर्मचारी भी उत्साहित हैं। इसी कड़ी में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एसटीएस अमित नारायण मिश्रा ने अपनी मां विजेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को दो टीबी मरीजों को गोद लिया। श्री मिश्र अभी तक 16 टीबी मरीजों को गोद ले चुके हैं। उनमें से 10 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े:किला में शिवाजी महाराज की वीरगाथा गूंजेंगी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आएंगे
    Next Article
    अमेठी की युवती ने गोमती में लगाई छलांग:सुल्तानपुर में पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास, लोगों ने बचाया; अस्पताल में इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment