Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 10 बीघा गेहूं की फसल राख:ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पाया काबू

    1 hour ago

    2

    0

    अमेठी जिले में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला जारी है। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर गेहूं के खेत में आग लग गई। इस घटना में 10 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। यह घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित गनी टॉकीज के पीछे सिवान में हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वैकल्पिक साधनों से आग बुझाने में जुट गए। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 10 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल इसकी चपेट में आ गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे इसे दूसरे खेतों तक फैलने से रोका जा सका। आग से महेंद्र तिवारी, पवन तिवारी, मेराज, जिलालाल वर्मा और जावेद अहमद की फसलें प्रभावित हुई हैं। हालांकि, थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है और तीन किसानों की पांच बीघा फसल जली है। अमेठी में तेज हवा, भीषण गर्मी और बिजली के ढीले लटकते तारों के कारण फसल में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। किसान अपनी तैयार फसल को बचाने में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरी महिला:मौके पर ही मौत, परिजनों ने हंगामा किया; बोले- हत्या की गई
    Next Article
    कन्नौज में काली नदी में कूदे किशोर का शव मिला:SDRF टीम ने राजा नगला के पास से किया रेस्क्यू; दो दिन पहले घर से नाराज होकर निकला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment