Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया जिला अस्पताल की मोर्चरी बदहाल:AC नहीं, दुर्गंध से परेशान लोग; सुधार को लेकर DM को सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    2

    0

    देवरिया जिला चिकित्सालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस (मोर्चरी) की खराब व्यवस्था को लेकर “हमलोग” देवभूमि न्यास का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। न्यास ने मोर्चरी की वर्तमान स्थिति को गंभीर बताते हुए तत्काल सुधार की मांग की और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मोर्चरी में वातानुकूलन (एसी) की समुचित व्यवस्था नहीं है। गर्मी के मौसम में अत्यधिक तापमान, दुर्गंध और अस्वास्थ्यकर माहौल बन जाता है, जिससे डॉक्टरों, कर्मचारियों और मृतकों के परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शवों के संरक्षण में आ रही दिक्कत, संक्रमण का खतरा न्यास के सदस्यों ने कहा कि शवों के संरक्षण के लिए नियंत्रित तापमान और स्वच्छ वातावरण जरूरी होता है। मौजूदा स्थिति में इन सुविधाओं के अभाव के कारण शवों के रख-रखाव में कठिनाई हो रही है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है। इसे मानव गरिमा के खिलाफ बताया गया। कोल्ड स्टोरेज, डीप फ्रीजर समेत कई मांगें ज्ञापन में पोस्टमार्टम हाउस को एसी युक्त करने के साथ शवों के संरक्षण के लिए पर्याप्त कोल्ड स्टोरेज और डीप फ्रीजर की व्यवस्था की मांग की गई। इसके अलावा परिजनों के बैठने के लिए टीनशेड और सीमेंटेड बेंच, स्वच्छ पेयजल, बेहतर लाइटिंग और साफ-सफाई सुनिश्चित करने की भी मांग रखी गई। कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। DM ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में सच्चिदा सिंह राणा, डॉ. एस.के. पाठक, डॉ. राजीव राय, अरुण कुमार मिश्र, संजीव कुमार मिश्रा और मु. सुहेल अंसारी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। न्यास ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में जल्द सकारात्मक कदम उठाएगा और मोर्चरी की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड IPS की पत्नी की जमीन पर बना अवैध लॉन:लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सील किया, एक सप्ताह पहले जारी हुआ था नोटिस
    Next Article
    सफाई कर्मी की धारदार हथियार से हत्या:बोरे में भरा शव नहर में मिला, शाम से लापता थे, साजिश कर हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment