Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 24 घंटे से रिमझिम बारिश, जनजीवन बेहाल:तेज हवाओं से तापमान 23 डिग्री पर पहुंचा, लोगों को ठंड का एहसास

    13 hours ago

    1

    0

    अमेठी जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है। तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को घर से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कई घंटे तक बारिश जारी रहने की संभावना है। जिले में करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बारिश के चलते कई जगह सड़कों पर पानी भर गया है। आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। लगातार बारिश के कारण बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल नजर आ रही है। फसलों को नुकसान की आशंका लगातार बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों को जलभराव के कारण फसलों पर असर पड़ने की चिंता है। अनंत चतुर्दशी के चलते छोटे बच्चों के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सावधानी बरतें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में सुबह से झमाझम बारिश:भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे, 8 घंटे में 32 मिमी बारिश
    Next Article
    राहुल गांधी ने अमेरिका से बैठकर दंगे कराए:संभल में बोले बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, चुनाव आयोग निष्पक्ष, सपा को 27 सीटें नहीं मिलेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment