Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में आकाशीय बिजली गिरी, युवक की मौत:खेत में काम करते समय हादसा, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

    4 hours ago

    2

    0

    अमेठी में तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा खेत में काम करते समय हुआ। यह घटना शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के माठा गांव मजरे महिया सिंदुरिया में आज दोपहर हुई। गांव के निवासी 19 वर्षीय मोहित गिरी, पिता गिरजा शंकर और मां सुनीता देवी खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आने से 19 वर्षीय मोहित गिरी की मौके पर ही मौत हो गई। गिरजा शंकर 45 और सुनीता देवी 40 गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन की टीम और शिवरतनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आज दोपहर आई तेज आंधी और बारिश ने जिले में व्यापक असर डाला। कई इलाकों में पेड़ गिर गए और सरकारी होर्डिंग गिरने से भी कुछ लोग घायल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी-बारिश शुरू:अगले 3 दिन का अलर्ट जारी, बिजली और आंधी की संभावना
    Next Article
    IPL में मुंबई Vs हैदराबाद:टॉस थोड़ी देर में होगा; रोहित इंडियंस में वापसी कर सकते हैं; सनराइजर्स से 56% मैच जीते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment