Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी-बारिश शुरू:अगले 3 दिन का अलर्ट जारी, बिजली और आंधी की संभावना

    5 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर में बुधवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। शाम करीब 5:00 बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। 5:25 बजे तक पूरा आसमान घने काले बादलों से ढक गया, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के कारण सड़कों पर धूल का गुबार छा गया। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरने की खबरें मिली हैं। बारिश शुरू होते ही लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। बाजारों में अचानक सन्नाटा पसर गया और दुकानदारों को अपना सामान समेटना पड़ा। स्थानीय निवासियों के अनुसार, मौसम में यह बदलाव बेहद अचानक हुआ। कुछ ही मिनटों में तेज धूप घने बादलों में बदल गई और फिर आंधी-बारिश ने पूरे क्षेत्र को प्रभावित किया। मौसम विभाग ने पहले ही कुशीनगर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में तेज हवा (40 से 60 किमी/घंटा), गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई थी। जिले में हुआ यह मौसमी बदलाव उसी चेतावनी के अनुरूप है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान वे घरों में ही रहें। पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। फिलहाल, इलाके में तेज हवा और बारिश का दौर जारी है। इससे तापमान में गिरावट आई है और उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, तेज आंधी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर के तेजपुर में घर से लाखों की चोरी:चोरों ने ढाई लाख नगदी, लाखों के जेवरात उड़ाए; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    अमेठी में आकाशीय बिजली गिरी, युवक की मौत:खेत में काम करते समय हादसा, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment