Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    3 hours ago

    2

    0

    अमेठी में सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना कमरौली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित जाफरगंज मंडी के पास हुई। बाराबंकी जिले की रहने वाली 55 वर्षीय शांति देवी सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने शांति देवी को तुरंत जगदीशपुर सीएचसी पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना को लेकर कमरौली थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि जगदीशपुर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नकली सोना देकर ठगी करने वाला सरकारी शिक्षक दंपती गिरफ्तार:लखनऊ में दोस्ती कर लोगों को फंसाते थे, रिश्तेदार संग चला रहे थे गिरोह
    Next Article
    Explainer: अमेरिका-ईरान में सीजफायर पर बातचीत हुई फेल तो पाकिस्तान का क्या होगा?...जानें एक्सपर्ट व्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment