Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नकली सोना देकर ठगी करने वाला सरकारी शिक्षक दंपती गिरफ्तार:लखनऊ में दोस्ती कर लोगों को फंसाते थे, रिश्तेदार संग चला रहे थे गिरोह

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सस्ता सोना देने का झांसा देकर ठगी करने वाला सरकारी दंपती गिरफ्तार हुआ है। दंपती लोगों से दोस्ती करके नजदीकियां बढ़ाता था। उसके बाद रिश्तेदार की मदद से झांसा देकर उनसे ठगी करता था। उनका रिश्तेदार भी गिरफ्तार हुआ है। आरोपियों के पास से नकली सोने की बिस्किट, गहने, 8 मोबाइल, 16 सिम, नकदी और घटना में इस्तेमाल अर्टिगा कार बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान मो. अफसर (37), उसकी पत्नी दानिशा फातिमा (36) और मो. अजमल (28) के रूप में हुई। मो. अफसर बदायूं के सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक है। उसकी पत्नी दानिशा फातिमा ठाकुरगंज स्थित कालीचरन इंटर कॉलेज में टीचर है। मो. अजमल पीओपी कारीगर है। तीनों आपस में रिश्तेदार हैं। वजीरगंज इलाके के निवासी हैं। ऐसे करते थे ठगी आरोपी पहले लोगों से दोस्ती कर भरोसा जीतते थे। इसके बाद सस्ते में सोना दिलाने का लालच देते थे। असली सोना दिखाकर सौदा तय करते थे। बाद में नकली सोने की बिस्किट व गहने थमा कर पैसे लेकर भाग जाते थे। सोना व्यापारी से 5 लाख लेकर फरार हुए थे पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने माल थाना क्षेत्र के कुशमौरा निवासी सोना कारोबारी सुभाष मौर्य को सस्ता सोना देने का झांसा दिया था। सुभाष मौर्य ने 5 लाख रुपए का सोना लेने की बात कही थी। आरोपी 5 अप्रैल को सुभाष मौर्य को तय डील के मुताबिक सोना देने माल इलाके में पहुंचे। उन्होंने सुभाष को सोने का बैग दिया। सुभाष 5 लाख रुए से भरा अपना बैग स्कूटी की सीट पर रखकर सोना देखने लगा। इस दौरान आरोपी उसका बैग लेकर फरार हो गए। सुभाष ने जांच किया तो सोना नकली निकला। सुभाष ने मामले की माल थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट और ठगी का मुकदमा दर्ज किया। सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की। शुक्रवार तड़के काकराबाद अंडरपास पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया। ………………………………. ये खबर भी पढ़ें… 'स्मार्टफोन पर 6 घंटे खर्च करना भी बीमारी':योगी बोले- किडनी खराब तो चल जाएंगे, हार्ट ब्लॉक हुआ तो दूसरे लोक की यात्रा हो जाएगी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज अस्पतालों की OPD पर अत्यधिक दबाव है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रोजाना 12,000 से 14,000 मरीज OPD में आते हैं, जबकि पीजीआई में यह संख्या 10,000 से 11,000 के बीच है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के एक साथ अस्पताल आने पर डॉक्टरों के लिए इलाज करना कितना चुनौतीपूर्ण हो जाता है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में दुर्घटना रोकथाम अभियान शुरू:यातायात नियमों के पालन हेतु वाहनों पर स्टिकर लगाकर जागरूकता बढ़ाने की पहल
    Next Article
    अमेठी में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment