Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में BLO टीचर ने सुसाइड किया:बेटा बोला- बीआरसी ने फोन पर काम का दबाव बनाया, इसलिए जान दी

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी के अमेठी में 46 साल के सरकारी टीचर ने सुसाइड कर लिया। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बेटे का आरोप है कि बीआरसी ने फोन कर काम को लेकर पिता पर दबाव बनाया था। आधार कार्ड की फीडिंग जल्द से जल्द पूरी करने को कहा। इसी तनाव में पिता ने जान दे दी। टीचर राम प्रकाश वर्मा की यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रतापगढ़ में ड्यूटी लगी थी। वह SIR का काम भी देख रहे थे। बुधवार को परीक्षा ड्यूटी के बाद देर शाम करीब 30 किलोमीटर दूर अपने गांव पहुंचे। घरवालों के साथ खाना खाने के बाद वे बाजार वाले घर सोने चले गए। बुधवार रात करीब 11 बजे पिता ने फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद पड़ोसी से बात कराने को कहा गया। पड़ोसी मौके पर पहुंचा तो टीचर का शव फंदे से लटका मिला। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिक्षक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। जानिए पूरा मामला राम प्रकाश वर्मा संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव के रहने वाले थे। उनके माता-पिता गांव में रहते हैं, जबकि वह फुलबारी बाजार में बने दो मंजिला मकान में रहते थे। परिवार में पत्नी, बेटी वंदना (17) और बेटे आलोक (14) व अमन दीप (12) हैं। दोनों बेटे शिव प्रताप इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। बोर्ड परीक्षा के चलते स्कूल की छुट्टी होने से परिवार गांव आया हुआ था। राम प्रकाश पिछले 8 साल से प्रतापगढ़ जिले के गौहानी प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक थे। उनके घर से स्कूल की दूरी 30 किमी थी। वह रोज अप-डाउन करते थे। शिक्षक के बेटे आलोक वर्मा का कहना है कि पिता गौहानी गांव के बीएलओ थे। अब उनकी ड्यूटी गौहानी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में लगा दी गई थी। बेटा बोला- पिता काम के दवाब से परेशान थे आलोक वर्मा ने बताया, 'पिता लगातार बढ़ते कार्यभार के कारण मानसिक तनाव में थे। बुधवार को बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी पूरी करने के बाद गांव पहुंचे। इस दौरान बीआरसी ने फोन कर SIR के तहत आधार फीडिंग जल्द से जल्द करने को कहा। न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पिता ने यह बात दादा और मुझसे बताई थी। इसके बाद हमारे साथ खाना खाकर बाजार वाले घर चले गए। रात 11 बजे दादा ने यह पूछने के लिए फोन किया कि वे घर पहुंच गए हैं या नहीं, लेकिन कॉल नहीं उठाई। कई बार फोन करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। फिर पड़ोसी को फोन किया गया। पड़ोसी जब घर पहुंचा तो गेट बंद था। अंदर झांककर देखा तो हाल में पिता का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।' पिता ने कहा- कोई परिवार नहीं, बेटे पर विभागीय काम बोझ था पिता लल्लन प्रसाद वर्मा का कहना है कि घर में कोई पारिवारिक विवाद नहीं था। बेटा पिछले एक महीने से सुबह 6 बजे घर से निकलकर देर रात तक बीएलओ का काम कर रहा था। विभागीय कार्य का बोझ अधिक था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया- शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ……………. ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेट मैच में मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत:कानपुर में अर्थी उठी तो पत्नी चीखी; बेटी चेहरा पोंछती रही उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों को डंक मारने शुरू कर दिए। यह देखकर अंपायर बचने के लिए भागे, लेकिन गिर गए और मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। 65 साल के अंपायर मानिक गुप्ता को 50 से ज्यादा डंक मारे। करीब 10 मिनट तक मधुमक्खियां उन्हें काटती रहीं। मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों, अंपायरों और ग्राउंड स्टाफ समेत 40 से 50 लोगों को काटा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मदनी बोले- मुसलमानों को खत्म करने वाले खुद खत्म हुए:6 साल पुराना VIDEO पोस्ट किया; 2 दिन पहले मोहन भागवत ने कहा था- घरवापसी होनी चाहिए
    Next Article
    प्रतापगढ़ में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन:भाजपा सरकार पर दमनकारी नीतियों का आरोप, लखनऊ लाठीचार्ज की निंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment