Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होर्डिंग लगाने वाली एजेंसियों से ₹62 लाख की वसूली:लखनऊ नगर निगम ने अभियान चलाया, कई बैनर-होर्डिंग हटाए गए

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम की तरफ से शहर में अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर निगम ने 62 लाख रुपए की वसूली की। नगर निगम की टीम ने टेढ़ी पुलिया चौराहे, हजरतगंज से अवैध होर्डिंग हटाई गई है। दर्पण एडवरटाइजिंग की तरफ से लगाए गए अवैध होर्डिंग हटाए गए। इसके बाद सप्रू मार्ग पर बेस्ट साल्व कंपनी के विज्ञापनों को हटाया गया। इसी तरह रिंग रोड स्थित टेढ़ी पुलिया क्षेत्र से सेठ एडवरटाइजिंग के अवैध होर्डिंग्स को हटाया गया। यहां भी बिना परमिशन लगे होर्डिंग हटाए अभियान आगे बढ़ाते हुए रिंग रोड खुर्रम नगर क्षेत्र में समीर एडवरटाइजिंग और रिजल्ट एडवरटाइजिंग की ओर से लगाए विज्ञापनों को भी हटाया गया। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि बिना परमिशन लगने वाले होर्डिंग को अभियान चलाकर हटाया जाएगा। इस अभियान के दौरान नगर निगम ने केवल अवैध विज्ञापन हटाने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि संबंधित एजेंसियों से बकाया वसूली भी की। शुल्क न जमा करने वाली विभिन्न एजेंसियों से कुल 62,93,254 रुपए की धनराशि वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराई गई। शहर की सुंदरता के साथ राजस्व भी जरूरी अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि भविष्य में भी यदि किसी एजेंसी की ओर से बिना अनुमति विज्ञापन पट लगाए जाते पाए गए, तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा। प्रशासन ने सभी विज्ञापन एजेंसियों से अपील की है कि वे नियमानुसार अनुज्ञा शुल्क जमा कर ही विज्ञापन प्रदर्शित करें, जिससे शहर की सुंदरता और राजस्व व्यवस्था दोनों सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में रजिस्ट्रार कानूनगो को नोटिस:कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश, डीएम ने बेल्थरारोड तहसील निरीक्षण पर की कार्रवाई
    Next Article
    बलिया में किन्नर हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार:पोस्टमार्टम के बाद शव को किया गया सुपुर्दे खाक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment