Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में बेटे की एक्सीडेंट में मौत:पिता को सूचना मिलते ही हॉर्ट अटैक से गई जान, लखनऊ में चल रहा था इलाज

    3 hours ago

    2

    0

    अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सेमरौता-कठोरा मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिहरपुर के पास नैया नाला पुल पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। गंगानगर मजरे दांदुपुर निवासी मुजीब का बेटा मोहम्मद अरमान (17) किसी काम से सेमरौता जा रहा था। इसी दौरान नैया नाला पुल पर सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अरमान और दूसरी बाइक पर सवार हरिहरपुर मजरे फूला निवासी मोहम्मद कैफ (14) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस दोनों को स्वशासी मेडिकल कॉलेज तिलोई ले गई, जहां डॉक्टरों ने अरमान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कैफ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। खबर सुनते ही पिता की भी मौत हादसे के बाद एक और दुखद घटना सामने आई। घायल कैफ के पिता कलीम, जो पहले से दिल की बीमारी के चलते लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और हाल ही में उनका हार्ट ऑपरेशन हुआ था, बेटे के एक्सीडेंट की खबर सुनते ही सदमे में आ गए। अस्पताल में ही उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। एक ही परिवार पर टूटे इस दोहरे दुख से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में डॉ. आंबेडकर की शोभायात्रा निकली:बसपा के तत्वावधान में 135वीं जयंती पर भव्य आयोजन, विधायक पूरन प्रकाश ने किया शुभारंभ
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर के बाहर सो रहा था, खून से लथपथ मिला शव, गर्दन पर चोट के निशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment