Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बोलेरो ने दिव्यांग युवक को मारी टक्कर:5 फीट उछलकर गिरा युवक, हालत गंभीर; सड़क पार करते समय हादसा

    1 hour ago

    2

    0

    संभल के नखासा थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो कार की टक्कर से 26 वर्षीय दिव्यांग युवक कासिम गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह करीब पांच फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। जानकारी के मुताबिक, ग्राम फतेहपुर देव निवासी कासिम पुत्र रफीक अपने घर के सामने सड़क पार कर पास की दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद, अस्पताल में भर्ती हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत परिजनों को सूचना दी गई और 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। घायल कासिम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और वाहन समेत पुलिस के हवाले कर दिया। इससे इलाके में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा। दिव्यांग है घायल युवक, पहले भी हो चुका हादसा परिजनों के अनुसार कासिम पहले से ही दिव्यांग है। करीब तीन साल पहले एक अन्य दुर्घटना में उसका एक हाथ कट चुका था। इस नई घटना के बाद परिवार में गहरी चिंता और सदमे का माहौल है। सूचना मिलने पर नखासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बोलेरो वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:ट्रक की टक्कर से मां-बेटे समेत 3 की मौत: सीतापुर में 4 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरे, सिर फटा
    Next Article
    पंचर बनाते अधेड़ को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा:देवरिया में मौके पर हुई मौत, स्थानीय लोगों ने चालक को घेर कर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment