Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में चार शातिर बाइक चोर गिरफ्तार:पुलिस ने चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद कीं, चेकिंग अभियान के दौरान सफलता

    5 hours ago

    2

    0

    अमेठी पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। यह सफलता मोहनगंज थाना क्षेत्र में मिली है। पुलिस के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान इन चोरों को पकड़ा गया। बरामद की गई मोटरसाइकिलें लखनऊ सहित जिले के विभिन्न स्थानों से चुराई गई थीं। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी मोहनगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। यह पूरा मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने इन चार बाइक चोरों को धर दबोचा और उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद कीं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नावेद पुत्र मैंनुद्दीन (निवासी तिलोई मोहनगंज), बबलू पुत्र नकछेद (निवासी चेतरा थाना मोहनगंज), छेदू उर्फ दन्दू पुत्र कन्हैयालाल (निवासी विश्राम मजरे पाकरगांव थाना मोहनगंज) और वीरेंद्र पुत्र मोतीलाल (निवासी चेतरा बुजुर्ग थाना मोहनगंज) के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि अपाचे मोटरसाइकिल (यूपी 32 एमजेड 8974) लखनऊ से, दूसरी अपाचे (यूपी 36 के 5495) मोहनगंज के चेतरा में आई बारात से, हीरो मोटरसाइकिल (यूपी 36 एन 5281) मोहनगंज के पूरे विश्राम मजरे पाकरगाँव से, एक हीरो सुपर स्प्लेंडर बिना नंबर प्लेट रास्ते से और हीरो स्प्लेंडर प्रो (यूपी 33 एई 5792) मोहनगंज के तिलोई स्थित कब्रिस्तान के पास से चोरी की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में मारपीट में घायल युवक की मौत:गैर-इरादतन हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
    Next Article
    सुल्तानपुर में नगर पालिका वर्कशॉप का लोकार्पण:सफाई व जल-कल विभाग के वाहनों की पार्किंग, रखरखाव होगा आसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment